Homeलाइफ स्टाइलतपती गर्मी से हो गए हैं परेशान तो भारत की इन 5...

तपती गर्मी से हो गए हैं परेशान तो भारत की इन 5 खूबसूरत हिल स्टेशनों पर घूमकर मनाएं अपनी गर्मी की छुट्टियां

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Beautiful Hill Stations To Spend Summer Vacations : गर्मी के मौसम में  छुट्टियां मिलते ही लोग शहर की भागदौड़, धूल और चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए एक ठंडी, शांत और सुकून देने वाली जगह की तलाश करते हैं। ऐसे में सबके मन में भारत में मौजूद एक से एक शांत, शीतल वातावरण वाले खूबसूरत हिल स्टेशन का नाम आता है। कुछ लोग समुद्र के किनारे जाना पसंद करते हैं कुछ पहाड़ों की गोद मे बसे हुए छोटे-छोटे गांव और शहरों की सैर करना चाहते है।

तो चलिए हम आपको गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए 5 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में बताएंगे, जहां का वातावरण काफी शांत और मौसम काफी सुहाना और शीतल होगा।

Manali Hill Station

गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए 5 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन

यदि आप उत्तर भारत की तपती गर्मी से परेशान हो चुके हैं और किसी खूबसूरत हिल स्टेशन जाकर वहां की ठंडी एवं खूबसूरत वादियों का आनंद लेना चाहते हैं तो नीचे हम आपको 5 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं। 5 Most Beautiful Hill Stations To Spend Summer Vacations

1 – कौसानी गांव (उत्तराखंड): यदि आप प्रकृति की गोद में और शहर की भागदौड़ से दूर एक शांत वातावरण और मनमोहक मौसम का लुफ्त उठाना चाहते हैं। तो आपको कौसानी आना चाहिए। यहाँ से हिमालय की मनमोहक चोटियों की लंबी श्रंखला को देखा जा सकता है। जब सूर्य की किरणें चोटियों पर पड़ती है, तो ऐसा लगता है मानो चोटियों को किसी ने सोने से मढ़ दिया है। ये भी पढ़ें – उत्तराखंड का चोपता हिल स्टेशन विदेशियों को भी करता है आकर्षित, जानिए यहां की 5 खूबसूरत जगहों के बारे में

2 – गंगटोक (सिक्किम): गंगटोक को यहां की स्थानीय भाषा में गांतोक बोला जाता है। जो उत्तर पूर्वी भारत के सिक्किम राज्य की राजधानी है। गंगटोक के प्राचीन मंदिर मठ और महल आप का मन मोह लेंगे। कंचनजंगा पहाड़ियों के शिखर की पूरी श्रंखला का दृश्य यहां से दिखाई देता है। यह अपनी मनभावन लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

3 – ऊटी (तमिलनाडु): तमिलनाडु और कर्नाटक की सीमा के पास स्थित ऊटी एक चर्चित हिल स्टेशन है। यहां का सबसे करीबी हवाई अड्डा कोयंबटूर है। मई के महीने में यहां ग्रीष्मोत्सव मनाया जाता है। जिसमें फूलों की प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। यहां से मदुमलाई वन्य जीव अभ्यारण 67 किलोमीटर दूर है। जहां आपको कई प्रकार के वन्य जीव और रंग-बिरंगे पक्षी देखने को मिलते हैं। यहां पर थेप्पाकड़ु हाथी कैम्प बच्चों को अपनी और आकर्षित करता है।

4 – मनाली (हिमाचल प्रदेश): मई जून की चिलचिलाती गर्मी से मनाली का ठंडा मौसम पर्यटकों को राहत प्रदान करता है। यहां आप स्कीइंग, साइकिलिंग, पर्वतारोहण, पैराग्लाइडिंग कयाकिंग, राफ्टिंग ट्रैकिंग और माउंटेन बाइकिंग इत्यादि का भी आनंद ले सकते हैं। याक स्कीइंग क्षेत्र का एक अनोखा खेल है। जिसका आनंद भी आप ले सकते हैं। यहां नाग्गर किला, हिडिंबा देवी मंदिर, रहला झरने, सोलंग घाटी और मानिकरण मुख्य पर्यटन स्थल है। ये भी पढ़ें – इस बार गर्मी की छुट्टियों में करें ‘पहाड़ो की रानी’ ऊटी की सैर, जानिए ऊटी में घूमने लायक 5 सबसे अच्छी जगहें

5 – तवांग (अरुणाचल प्रदेश): तवांग अरुणाचल प्रदेश का एक सुंदर शहर है। यह समुद्र तल से लगभग 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर एशिया का सबसे बड़ा बौद्ध मठ तवांग मठ मौजूद है। अपने बौद्ध मठों के लिए तवांग पूरे विश्व में विख्यात है। यह प्राकृतिक रूप से बहुत ही खूबसूरत है। यहां छोटे-छोटे सुंदर गांव, खूबसूरत पहाड़ी चोटिया, शानदार गोंडपा, शांत झीलें और भी बहुत कुछ देख सकते हैं। तवांग पर्यटकों में छुपे हुए स्वर्ग के नाम से काफी लोकप्रिय है।

ये भी पढ़ें – ये हैं उत्तराखंड के 5 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन, कम बजट में प्लान करें शानदार ट्रिप

ये भी पढ़ें – शहर की भीड़-भाड़ से दूर पहाड़ों पर जा बसा ये कपल, जमीन से 5 हजार फीट ऊपर बनाया खूबसूरत घर

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular