Homeलाइफ स्टाइलइस बार गर्मी की छुट्टियों में करें 'पहाड़ो की रानी' ऊटी की...

इस बार गर्मी की छुट्टियों में करें ‘पहाड़ो की रानी’ ऊटी की सैर, जानिए ऊटी में घूमने लायक 5 सबसे अच्छी जगहें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Best Tourist Places To Visit In Ooty : दक्षिण भारत में पहाड़ की रानियों के नाम से मशहूर ऊटी दक्षिण भारत के नीलगिरी की पहाड़ियों की गोद में बसा हुआ है। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान दुनियाभर से लोग ऊटी की खूबसूरती को अपने दिलो-दिमाग में बसाने आते हैं।

यहां की हरी-भरी वादियां, सुंदर चाय के बागान, ऊंचे-ऊंचे तथा सुंदर पेड़ और यहां की प्राकृतिक सुंदरता, आदि पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इसके साथ यहां के जीव-जंतु भी लोगों को लुभाने का बखूबी काम करते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे कि ऊटी कैसे पहुँचें? और ऊटी में घूमने लायक 5 अच्छी जगहें कौन-कौन सी हैं? Best Tourist Places To Visit In Ooty

Best Tourist Places To Visit In Ooty

ऊटी घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है? (What is the best time to visit Ooty?)

अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर तक का समय ऊटी जाने के लिए सबसे अच्छा है। इस दौरान यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है।

ऊटी कैसे पहुँचे? (How To Reach Ooty?)

रेल मार्ग: ऊटी हिल स्टेशन से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कोयंबटूर है। यह ऊटी से लगभग 86-87 किलोमीटर दूर है। यहां से आपको ऊटी पहुँचने के लिए कई प्रकार के साधन मिल जाएंगे।

सड़क मार्ग: सड़क मार्ग से ऊटी पहुँचने के लिए आसपास के कई शहरों जैसे मैसूर, मदुरई, बेंगलुरु, केरल और कन्याकुमारी, आदि से नियमित बस सेवाएं मिलती हैं। आप वहां से प्राइवेट टैक्सी करके भी ऊटी जा सकते हैं।

हवाई मार्ग: हवाई मार्ग से ऊटी जाने के लिए आपको कोयंबटूर एयरपोर्ट पहुंचना होगा, जो ऊटी से 100 किलोमीटर दूर है।

ऊटी में घूमने लायक 5 अच्छी जगहें कौन-कौन सी हैं? (What are the 5 best places to visit in Ooty?)

पर्यटन के लिहाज से ऊटी में कई सारी अच्छी-अच्छी जगहें हैं। यहाँ आपको सिर्फ सुंदरता ही बिखरी हुई नजर आएगी। लेकिन ऊटी एवं उसके आसपास कुछ जगहें ऐसी हैं जिसे सैलानी बहुत अधिक पसंद करते हैं। नीचे हम आपको बताएंगे कि ऊटी में घूमने लायक 5 अच्छी जगहें कौन-कौन सी हैं?

1 – डोडाबेट्टा चोटी: ऊटी शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित डोडाबेट्टा चोटी ट्रैकिंग करने वालों के लिए स्वर्ग है। इस चोटी के ऊपर पहुंचकर आप जो नजारे देखेंगे, उन्हें कभी भुला नहीं पाएंगे। चोटी के ऊपर 2 दूरबीनों वाला एक टेलीस्कोप भी है, जो घाटी के चारों ओर का मनभावन दृश्य प्रस्तुत करती है।

2 – कोटागिरी: कोटागिरी ऊटी शहर से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति कोटागिरी सबसे पुराने और खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यहां का मौसम सबसे खुशनुमा रहता है। यहां आप चाय के बागानों की भी सैर कर सकते हैं।

3 – ऊटी झील: यह एक मानव निर्मित झील है जिसे जॉन सुल्लिवन ने 1824 में निर्मित किया था। लगभग 65 एकड़ में फैली यह झील पर्यटकों को देखने के लिए सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक खुली होती है। इसे करीब से देखने के लिए एंट्री फीस भी ली जाती है, जो भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों के लिए अलग-अलग निर्धारित है।

4 – सेंट स्टीफंस चर्च: यदि आप विक्टोरियन काल के स्थापत्य शैली को देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीलगिरी जिले के सबसे पुराने गिरिजाघरों में से एक सेंट स्टीफंस चर्च जरूर घूमना चाहिए। यह चर्च 1830 में तत्कालीन बिशप जॉन मैथियास टर्नर बनाया गया था।

5 – पाइकारा वाटरफॉल: ऊटी में पाइकारा वाटरफॉल काफी खूबसूरत है, जिसे देखने के लिए दुनिया भर के पर्यटक यहाँ आते हैं। पर्यटकों के लिए यह वाटरफॉल 8:30 बजे सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक खुला रहता है। यह वाटरफॉल मुकुर्ती की चट्टानों से निकलकर एक कुंड में गिरता है और फिर पाइकारा झील में जाकर मिल जाता है। यहाँ घुड़सवारी और बोटिंग करने की भी सुविधा उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular