Homeलाइफ स्टाइलSurya Grahan 2023 Time: आज लग रहा है साल का आखिरी सूर्य...

Surya Grahan 2023 Time: आज लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण; जानें भारत में ग्रहण और सूतक का समय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Surya Grahan 2023 Time: आज 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या है और आज ही के दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। यह एक खगोलीय घटना है, जब चंद्रमा सूरज और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण लगता है।

सूर्य ग्रहण का समय (Surya Grahan Timing)

यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। यह वलयाकार होगा। भारतीय समयानुसार आज रात 08 बजकर 34 मिनट से ग्रहण शुरू होगा और 15 अक्टूबर की सुबह 02 बजकर 25 मिनट तक 5 यानी घंटे 51 मिनट के लिए रहेगा।

Read Also: Durga Puja 2023: नवरात्रि में घूमने के लिए ये शहर है सबसे बेस्ट, देखें पूरी लिस्ट

कहां कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण आज उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, मध्य अमेरिका, मैक्सिको, अर्जेंटीना, बहामास, ब्राजील, उत्तरी अफ्रीका का पश्चिम किनारा अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक काल (Surya Grahan Sutak kaal Timing in Bharat)

यूं तो सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है लेकिन सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा, इसलिए सूतक काल का नियम मान्य नहीं होगा। इसका कोई धार्मिक प्रभाव भी नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण के समय क्या नहीं करें

सूर्य ग्रहण में पूजा पाठ वर्जित माना गया है।
इस समय किसी भी प्रकार का अन्न या जल ग्रहण करने से बचना चाहिए।
घर से बाहर नहीं जाना चाहिए खासकर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को।

सूर्य ग्रहण में क्या करें

ग्रहण काल में जाप कर सकते हैं। गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र या योगेश्वर कृष्ण की उपासना को प्राथमिकता दी गई है। इस दौरान अपने गुरु मंत्र और सूर्य मंत्र या ईश्वर के किसी स्वरूप की उपासना कर सकते हैं। ग्रहण काल समाप्त होने पर स्नान दान को महत्त्वपूर्ण माना गया है।

हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं है, इसलिए यहां कोई पाबंदी या नियम नहीं मान्य होंगे।

Read Also: नवरात्रि व्रत के समय ये शेक और जूस आपके शरीर को लंबे समय तक रखेंगे ऊर्जावान; बनाना भी बेहद आसान

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular