Homeलाइफ स्टाइलकूलर के पानी का मच्छरों से करना है बचाव, तो आज़माइए ये...

कूलर के पानी का मच्छरों से करना है बचाव, तो आज़माइए ये घरेलू उपाय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ways to Get Rid of Mosquitoes from Cooler : गर्मी के मौसम में सभी घरों में कूलर व एसी का उपयोग किया जाता है, परन्तु जो लोग घर में कूलर का प्रयोग करते हैं, उन्हें कूलर के पानी में मच्छर पनपने की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह समस्या सुनने में भले ही छोटी लगती हो, पर काफी खतरनाक साबित हो सकती है। कूलर के पानी में मच्छरों के पनपने से आपको अनेक प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

मच्छरों से डेंगू होने का भी खतरा होता है। अतः जिनके घर में कूलर में मच्छर पैदा होने की यह दिक्कत रहती है, वे लोग यही सोचकर परेशान रहते हैं कि आखिर ऐसे कौनसे उपाय करें, जिससे मच्छरों की इस समस्या से निजात पाया जा सके। हालांकि यह समस्या तो गम्भीर है, पर इससे छुटकारा पाना भी उतना मुश्किल नहीं है। आप चाहें तो नीचे बताए कुछ आसान से घरेलू उपायों के द्वारा ही कूलर में पनपने वाले मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। Cooler se machar bhagane ke upay

Cooler

मिट्टी के तेल (kerosene oil) का करें इस्तेमाल

कूलर के पानी में पैदा होने वाले मच्छरों से निजात पाने के लिए इस पानी में मिट्टी के तेल का उपयोग करना बेहतर रहता है। यह मच्छरों को मारता है और उन्हें कूलर के पानी में पैदा नहीं होने देता है, क्योंकि असल में यह एक केमिकल की तरह काम करता है। अतः मिट्टी के तेल यानि केरोसिन का इस्तेमाल करने से पानी में मच्छर नहीं रहेंगे।

केरोसिन में केमिकल पाया जाता है, जो मच्छरों का खात्मा कर देता है। आपको करना ये होगा, कि कूलर में केवल दो-तीन ढक्कन केरोसिन ऑयल डाल दीजिए। इस तेल से मच्छर के लार्वा श्वास नहीं ले पाते हैं और मर जाते हैं। मिट्टी का तेल तो आप कोई भी राशन की दुकान से खरीद सकते हैं। कूलर के मच्छरों से नियमित रूप से बचाव होता रहे उसके लिए हफ्ते में लगभग 2 बार कूलर के पानी में मिट्टी का तेल अवश्य डालिए। ये भी पढ़ें – 5 मिनट में घर से नौ दो ग्यारह हो जाएंगे कीड़े-मकोड़े, फॉलो करें ये आसान टिप्स

एसेंशियल ऑयल दिलाएगा मच्छरों से छुटकारा

आप शायद जानते नहीं होंगे, पर आपको बता दें कि मच्छरों को मारने के लिए एसेंशियल ऑयल बहुत काम आता है। परंतु आपको मच्छरों से निजात पाने के लिए केवल नीलगिरी अथवा लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल ही आपके काम आएगा। आपको करना ये है कि एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें कूलर के पानी में डाल दीजिए, जिससे कूलर के सभी मच्छर मर जाएंगे। ये उपाय हफ्ते में एक बार अवश्य प्रयोग कीजिए।

व्हाइट विनेगर (white vinegar) भी है बड़े काम की चीज़

विनेगर का उपयोग साफ-सफाई के लिए आपने किया ही होगा, पर इसका इस्तेमाल करके आप कूलर के पानी में होने वाली मच्छरों की पैदावार को भी रोक सकते हैं। असल में व्हाइट विनेगर में केमिकल प्रॉपर्टी पाई जाती है, इसलिए इसका इस्तेमाल करके मच्छरों का सफाया किया जा सकता है। इस उपाय को करने के लिए आप पहले पानी के साथ व्हाइट विनेगर मिला लीजिए।

फिर पानी और विनेगर के इस मिक्स को कूलर के पानी में डाल दीजिए। ऐसा करने से सभी मच्छर ख़त्म हो जाएंगे। याद रहे कि हफ्ते में कम से कम एक बार कूलर के पानी में व्हाइट विनेगर अवश्य डालिए। यदि व्हाइट विनेगर ना हो तो उसकी जगह आप एप्पल साइडर विनेगर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये भी पढ़ें – सिर्फ 60 रुपए में 2 साल तक मच्छरों से छुटकारा, इन 2 चीजों से घर बैठे बनाएं मच्‍छर भगाने का रिफिल

नीम के पत्ते भगाएंगे मच्छर

यह तो आप सभी जानते ही होंगे कि नीम के पत्ते सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं। इन्हें बहुत सी बीमारियों के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। इसी प्रकार से नीम के पत्तों का प्रयोग करके कूलर के पानी में पनपने वाले मच्छरों का नाश भी कर सकते हैं।

आपको करना ये होगा कि नीम के पत्ते की एक टहनी लेकर इसमें से सभी पत्ते टहनी से तोड़ लीजिए और कूलर में डाल दीजिए। नीम के पत्तों की कड़वाहट से सभी मच्छर मर जाएंगे। 1 हफ्ते में एक बार यह उपाय जरूर कीजिए।

घर की सफाई के साथ फिनाइल से कीजिए मच्छरों की सफाई

घर साफ करने के लिए तो हम सभी फिनाइल का उपयोग किया करते हैं, पर कूलर के पानी में पनपने वाले मच्छरों से मुक्ति के लिए भी फिनाइल बहुत कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आपको केवल 2-3 ढक्कन फिनाइल कूलर में डालना होगा। ऐसा करने से कूलर के मच्छर खत्म हो जाएंगे। यह उपाय भी आपको हफ्ते में दो बार करना होगा।

इन बातों ध्यान रखना भी है जरूरी-

  • कूलर के पानी को नियमित रूप से बदलते रहिए।
  • यदि कूलर दो दिन के लिए भी उपयोग में नहीं आ रहा तो उससे सारा पानी निकाल लीजिए।
  • हर 2 हफ्ते में एक बार कूलर की सफाई अवश्य कीजिए। ऐसा करने से कूलर में मच्छर नहीं पनपेंगे।
  • कूलर की घास भी साफ रहनी चाहिए, क्योंकि गंदी घास पर भी मच्छरों की पैदावार होती है।
  • कूलर जब उपयोग में ना आए, तब कूलर के पैडस् को धूप में सूखा दीजिए।

ये भी पढ़ें – दीमक को जड़ से खत्म कर देंगे ये 5 घरेलू उपाय, नहीं होगी कीमती फर्नीचर की बर्बादी

ये भी पढ़ें – घर से छिपकली को भगाने के उपाय, आजमाएं ये घरेलू नुस्खा, घर में दोबारा नजर नहीं आएगी छिपकली

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular