HomeTravelDurga Puja 2023: नवरात्रि में घूमने के लिए ये शहर है सबसे...

Durga Puja 2023: नवरात्रि में घूमने के लिए ये शहर है सबसे बेस्ट, देखें पूरी लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Durga Puja 2023: दुर्गा पूजा हिंदुओं का विशेष त्योहार है। इस साल 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक इसे मनाया जायेगा। पूजा के समय पड़ने वाली छुट्टी में अगर आप किसी दूसरे शहर दशहरा देखना चाहते तो इन शहरों का प्लान करें:-

कोलकाता (Durga Puja 2023 – Kolkata)

Durga Puja 2023 – Kolkata

दुर्गा पूजा का कोलकाता शहर से आत्मीय संबंध है। लोग यहां बड़े आत्म उत्सव के तौर पर इसे मनाते हैं। यहां हर साल एक से बढ़कर एक खूबसूरत और थीम बेस्ड पंडाल बनाए जाते हैं, और माता का भव्य श्रृंगार होता है। पूजा के समय यहां की खूबसूरती देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग खींचे चले आते हैं। इस समय कोलकाता के शीर्ष स्थान सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, बीरभूम और बांकुरा जाया जा सकता है।

Read Also: नवरात्रि व्रत के समय ये शेक और जूस आपके शरीर को लंबे समय तक रखेंगे ऊर्जावान; बनाना भी बेहद आसान

वाराणसी (Durga Puja 2023 – Varanasi)

Durga Puja 2023 – Varanasi

भगवान शिव की नगरी वाराणसी में भी दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। यह त्योहार यहां भगवान राम के रावण पर विजय के रुप में मनाया जाता है। यहां छोटे-छोटे बच्चे भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के अवतार में नज़र आते हैं।

दिल्ली (Durga Puja 2023 – Delhi)

Durga Puja 2023 – Delhi

राजधानी दिल्ली में भी दशहरा असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। दिल्ली के कई जगहों पर हर साल रामलीला का आयोजन होता है। नवरात्रि के पहले दिन से रामलीला शुरु होती और दशहरा वाले दिन रावण दहन से समाप्त। रामलीला मैदान में इसका भव्य आयोजन होता है। इसके अलावा लाल किला क्षेत्र, सुभाष मैदान और कई छोटे बड़े जगहों पर भी यह उत्सव खास होता है।

मुंबई (Durga Puja 2023 – Mumbai)

Durga Puja 2023 – Mumbai

मुंबई में भी दुर्गा पूजा मनाने की शुरुआत बंगालियों ने की। इसलिए यहां की पूजा करीबन पश्चिम बंगाल जैसी ही है। यहां भी इस समय अलग ही रौनक देखने मिलती है। पूजा में बड़े बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शिरकत करते हैं। अगर आप दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन देखना चाहते हैं, तो मुंबई भी एक विकल्प हो सकता है।

पुणे (Durga Puja 2023 – Pune)

पुणे में भी दुर्गा पूजा बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। बड़े बड़े पंडाल बनाए जाते और उसमें माता की अप्रतिम प्रतिमा स्थापित की जाती। यह शहर पंडाल में परोसे जाने वाले विशेष भोग के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही, सांकृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

मैसूर (Durga Puja 2023 – Mysore)

मैसूर में भी दुर्गा पूजा की अलग धूम देखने मिलती है। इस समय शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। पूजा के दिनों में मैसूर पैलेस अलग ही नज़र आता है। यहां चामुंडेश्वरी मंदिर में मां देवी का दर्शन कर उनकी भव्य पूजा देखा जा सकता है।

Read Also: Shardiya Navratri 2023 : कब से शुरू हो रही नवरात्रि, जानें तारीख़ व कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular