Homeज़रा हटकेबब्बर शेरों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला, बेखौफ अंदाज देखकर...

बब्बर शेरों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला, बेखौफ अंदाज देखकर लोगों के उड़ गए होश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शेर को जंगल का राजा माना जाता है, जिसका खौफ एनिमल किंगडम के सभी जानवरों की आंखों में साफ-साफ नजर आता है। यही वजह है कि जब शेर जंगल में सैर पर निकलता है, तो अन्य जंगली जानवर उसके लिए रास्ता छोड़ देते हैं। लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में अब शेर ने इंसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना सीख लिया है।

दरअसल इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक या दो नहीं तीन-तीन बब्बर शेरों के साथ वॉक करते हुए दिखाई दे रही है। इन तीनों ही शेरों का शारीरिक आकार काफी बड़ा है, जिसे देखकर किसी भी इंसान के डर की वजह से पसीने छूट सकते हैं।

शेरों के साथ वॉक पर निकली महिला

शेरों के साथ वॉक कर रही इस महिला का नाम जेन है, जो एक कंटेंट क्रिएटर और एनिमल लवर हैं। यही वजह है कि जेन का इंस्टाग्राम अकाउंट जानवरों की फोटोज़ और वीडियोज़ से भरा हुआ है। जेन ने बीते 12 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेरों का यह वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके आगे तीन शेर रॉयल अंदाज में चल रहे हैं। Read Also: गाँव के बच्चों ने पेश की बहादुरी की मिसाल, अजगर से बचाई मासूम बकरी की जान

वहीं जेन शेरों को फ्लो करते हुए उनके पीछे-पीछे चल रही हैं, जबकि उनके चेहरे पर बिल्कुल भी डर या खौफ का भाव नजर नहीं आ रहा है। इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि 70 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा कि अगर शेरों ने हमला कर दिया तो उन्हें दोष मत देना। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि महिला बहुत खास है, जो शेरों ने उसे अपना साथ चलने की इजाजत दी है। इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके जरूर बताएँ।

Read Also: गिद्ध के बच्चे को खाना खिलाने के लिए चिड़िया घर के कर्मचारियों ने किया गजब का जुगाड़, माँ का मुखौटा लगाकर खिलाया खाना

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular