HomeIndiaमध्य प्रदेश में मिला 2 मुंह वाला दुर्लभ सांप, अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में...

मध्य प्रदेश में मिला 2 मुंह वाला दुर्लभ सांप, अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में 2 करोड़ रुपए है कीमत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Two Headed Snake Found in Madhya Pradesh : भारत समेत दुनिया भर में सांप की कई प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से कुछ सांप बहुत ही जहरीले और खतरनाक होते हैं। यही वजह है कि सांप को देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं और उसे देखते ही मारने या उसे भगाने की कोशिश करने लगते हैं।

लेकिन कई बार लोगों की नजर दुर्लभ सांप पर पड़ जाती है, जो देखने में बहुत ही आकर्षक और अलग लगता है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है, जहाँ लोगों ने दो मुंह वाले दुर्लभ सांप को देखा है। बताया जा रहा है कि बाज़ार में इस सांप की कीमत करोड़ों में होती है।

2 मुंह वाला दुर्लभ प्रजाति का सांप

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले के पांढुर्णा गाँव में सिद्धार्थ सहारे नामक एक शख्स के घर में दुर्लभ प्रजाति का सांप घुस आया था, जिसके पास दो मुंह (Two Headed Snake) थे। ऐसे में सिद्धार्थ सहारे सांप को देखकर काफी ज्यादा घबरा गए थे और उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी सांप को रेस्क्यू करने के लिए गाँव पहुँचे थे।

इसके बाद दीपक संभारे नामक सर्पमित्र ने दो मुंह वाले सांप को रेस्क्यू किया, जो सैंड बोआ (Red Sand Boa Snake) प्रजाति से ताल्लुक रखता है। बताया जा रहा है कि वन विभाग के अधिकारियों को इस सांप को रेस्क्यू करने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी, जिसके बाद दो मुंह वाले इस सांप को जंगल में छोड़ दिया गया था।

आपको बता दें के सैंड बोआ सांप (Red Sand Boa Snake) का साइंटिफिक नाम Eryx Johnii है, जिसे सांप की बेहद दुर्लभ प्रजाति माना जाता है। यह सांप जहरीला नहीं होता है, लेकिन इसके बावजूद भी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में बड़े पैमाने पर इसकी तस्करी होती है। यही वजह है कि सैंड बोआ की बाज़ार में कीमत 2 करोड़ के आसपास तक होती है, जिसे वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत शेड्यूल 5 में रखा गया है।

ऐसे में अगर कोई व्यक्ति सैंड बोआ सांप (Red Sand Boa Snake) को गैर कानूनी रूप से कैद करते या फिर उसकी तस्करी करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके ऊपर 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है और अपराधी को 7 साल की जेल की सजा भी हो सकती है। सैंड बोआ सांप का इस्तेमाल कई प्रकार की दवाई बनाने के लिए किया जाता है, जबकि भारत में मान्यता है कि दो मुंह वाले सांप को देखने से व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है।

इसे भी पढ़ें –

17 साल के लड़के ने माँ की मदद के लिए बनाई Lady Robot, करती है घर का सारा काम

Tirupati temple wealth : पैसों के मामले में अडानी और अंबानी को भी टक्कर देता है तिरुपति मंदिर, जाने कितनी है संपत्ति

हवाई जहाज में पहली बार सफर कर रहे थे बुजुर्ग दंपत्ति, परेशान देखकर यात्री ने की मदद

दुबई के होटल में काम करने वाले भारतीय शख्स ने जीती 55 करोड़ रुपए की लॉटरी, रातों रात बदल गई किस्मत

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular