HomeIndiaखुशखबरी! Vande Bharat Train की सौगात, अब इस नए रूट पर दौड़ेगी...

खुशखबरी! Vande Bharat Train की सौगात, अब इस नए रूट पर दौड़ेगी ट्रेन, मिली मंजूरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। जल्द ही वंदे भारत ट्रेनों का जाल और फैलने वाला है, इस बार बेलगाम (कर्नाटक) से पुणे के बीच वंदे भारत की रफ्तार का अनुभव यात्री ले सकेंगे। राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता इरन्ना कडादी के मुताबिक, रेल मंत्रालय ने इस रूट पर वंदे भारत चलाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, अभी ट्रेन के शुरू होने की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

यात्रियों को कम समय में गंतव्य तक पहुंचाने के अलावा, इस ट्रेन से व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या से पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी, जो अब विभिन्न रूटों पर चल रही हैं।

वर्तमान में 82 वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहले ही बताया था कि वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 82 कर दी गई है और नई दिल्ली-मुंबई और नई दिल्ली-हावड़ा रेलवे मार्गों पर इन ट्रेनों की गति को 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाने का काम चल रहा है। उन्होंने यह जानकारी 10 सांसदों द्वारा वंदे भारत ट्रेनों की सेवाओं के बारे में पूछे गए सवालों के लिखित जवाब में दी थी। वैष्णव ने कहा, “31 जनवरी, 2024 तक 82 वंदे भारत ट्रेनें परिचालन में थीं।” उन्होंने कहा, “इसके अलावा, ट्रेनों के ठहराव और वंदे भारत समेत नई ट्रेन सेवाओं को शुरू करने का प्रावधान चल रही प्रक्रियाएं हैं।”

Read Also: भारत में पहली बार CNG में भी अब ऑटोमैटिक का मजा, टाटा ने लॉन्च की Tiago और Tigor iCNG AMT

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular