HomeTravelIRCTC Tour Package: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को 33% की छूट,...

IRCTC Tour Package: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को 33% की छूट, 10 रात और 11 दिन की होगी यात्रा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IRCTC Vaishno Devi Tour Package : आईआरसीटीसी पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई भारत गौरव ट्रेन चलाता है। इस बार आईआरसीटीसी आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन का टूर पैकेज लेकर आया है। साथ ही भारत के उत्तरी भाग के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का भी मौक़ा दे रहा है।

आईआरसीटीसी (IRCTC) की तरफ से पेश किया गया यह नया टूर पैकेज 10 रातों और 11 दिनों का होगा। इसकी यात्रा 11 अगस्त 2023 से शुरू होकर 21 अगस्त 2023 तक चलेगी। इस पैकेज के तहत आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ साथ निम्नलिखित शहरों के प्राचीन मंदिरों, महलों और अन्य ऐतिहासिक स्थलों को भी देखने का मौक़ा मिलेगा।

Read Also: दशहरा की छुट्टी में IRCTC दे रहा है सस्ते में गोवा घूमने का शानदार मौका, जल्द हीं करें बुकिंग

भारत गौरव ट्रेन यात्रियों को वैष्णो देवी के साथ साथ निम्नलिखित स्थानों पर भी भ्रमण कराएगी:-

  • हरिद्वार
  • ऋषिकेश
  • अमृतसर
  • मथुरा
  • वृंदावन
  • आगरा और
  • अयोध्या

गया रेलवे स्टेशन के IRCTC की एक्जीक्यूटिव टूरिज्म मधुंवती राय चौधरी ने बताया कि भारत गौरव टूरिज्म ट्रेन कोलकाता से चलेगी। कोलकाता के बाद मेचेदा, खडगपुर, झारग्राम, टाटानगर, राउरकेला, रांची, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, सासाराम और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी।

Read Also: अब वैष्णो देवी की यात्रा में ये सब सामन को ले जाने पर लगा रोक , लागू हुआ नया नियम, जानिये

भारत गौरव ट्रेन का किराया

आईआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 33 प्रतिशत रियायत दे रहा है। इसके इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने के लिए 17,700 रुपये प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड क्लास के ल‍िए 27,400 रुपये प्रति व्यक्ति और कंफर्ट क्लास के ल‍िए 30,300 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा।

बुकिंग करने का तरीका

इच्छुक पर्यटक यात्रा संबंधी विवरण और बुकिंग या अन्य जानकारी के लिए विभिन्न स्रोतों का उपयोग कर सकते हैं। इस विषय में, आप IRCTC (भारतीय रेल निगम पर्यटन निगम) की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर लॉगिन कर सकते हैं। इसके अलावा 8595904082 या 8595904077 नंबर पर संपर्क कर भी बुकिंग या बातचीत कर अपने सवाल पूछ सकते हैं। आप आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट से भी यात्रा की बुकिंग करवा सकते हैं।

Read Also: IRCTC दे रहा है लद्दाख घूमने का मौका, 7 दिन 6 रात के पैकेज में घूमें लेह, नुब्रा, तुरतुक और पैंगोंग, जाने डिटेल्स

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular