HomeTravelफरवरी में बीच पर धूम मचाने का प्लान? ये खूबसूरत भारतीय समुद्र...

फरवरी में बीच पर धूम मचाने का प्लान? ये खूबसूरत भारतीय समुद्र तट आपका दिल जीत लेंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Best beaches to visit in February 2024: क्या आप भी फरवरी में समुद्र तट पर छुट्टियां मनाने का सपना देख रहे हैं? तो आपके लिए खुशखबरी है! भारत में ही कई ऐसे खूबसूरत समुद्र तट हैं जो साल के दूसरे महीने में और भी ज्यादा मनोरम हो जाते हैं। आइए, आज हम आपको उन खास जगहों के बारे में बताते हैं, जहां फरवरी में घूमने का प्लान बना सकते हैं।

वरकला बीच, केरल

दक्षिण केरल में स्थित यह शानदार समुद्र तट अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पल भर में ही मोह ले लेता है। धार्मिक महत्व, रोमांचक गतिविधियों और लुभावने नजारों से घिरा वरकला फरवरी में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है।

पुरी बीच, ओडिशा

भगवान जगन्नाथ के मंदिर के लिए प्रसिद्ध पुरी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। सूर्य मंदिर से 35 किलोमीटर और राजधानी भुवनेश्वर से 65 किलोमीटर दूर स्थित पुरी बीच बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा मन को मोह ले लेता है।

राधानगर बीच, हैवलॉक द्वीप

टाइम मैगजीन ने इसे एशिया का सबसे अच्छा समुद्र तट बताया है। बंगाल की खाड़ी में स्थित हैवलॉक द्वीप पर यह खूबसूरत समुद्र तट शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहां आने वाले पर्यटक इसकी खूबसूरती के दीवाने हो जाते हैं और वापस लौटना नहीं चाहते।

मरीना बीच, चेन्नई

देश के प्रसिद्ध और सबसे बड़े समुद्र तटों की सूची में शामिल, मरीना बीच चेन्नई का सबसे बड़ा पर्यटक स्थल माना जाता है। 13 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा फैला यह समुद्र तट दूर तक फैले नीले पानी और आकाश के नजारे से पल भर में मन मोह लेता है।

Read Also: बिना शर्म के भारत के इस बीच पर बिकनी पहन सकती है आपकी पत्नी, नहीं है कोई रोक टोक

यह भी पढ़ें

Most Popular