Homeलाइफ स्टाइलनवरात्रि व्रत के समय ये शेक और जूस आपके शरीर को लंबे...

नवरात्रि व्रत के समय ये शेक और जूस आपके शरीर को लंबे समय तक रखेंगे ऊर्जावान; बनाना भी बेहद आसान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Shardiya Navratri 2023 Food: कुछ ही दिनों में शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाली है। ये नौ दिन माता के नौ स्वरूपों को समर्पित है। कई लोग पूरे नौ दिनों के लिए व्रत रखते और सिर्फ फलहार करते हैं। व्रत के दौरान खाना नहीं खाने और सीमित भोजन करने से कई बार कमजोरी होने लगती है। इसलिए आज हम आपको 5 ऐसे लिक्विड डाइट के बारे में बता रहें है जो आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करेगा:-

एप्पल शेक

सेब को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि इसमें फाइबर, विटामिन जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। व्रत के दौरान यह आपके शरीर को ऊर्जावान रखेगा। इसके लिए सेब का छिलका हटाकर पतले स्लाइस में काट लें। अब ये स्लाइस, दूध, और चीनी या शहद मिलाकर ब्लेंड कर लें। आप चाहें तो आइस क्यूब डालकर शेक को ठंडा और क्रिस्प बना सकते हैं।

खजूर का मिल्क शेक

व्रत के समय खजूर मिल्क शेक पीना काफी पौष्टिक होता है। यह पेट को देर तक भरा हुआ रखता है। इसमें खजूर, दूध, और ड्राय फ्रूट्स मिलाए जाते हैं जिससे फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर होता है। यह आपको लंबे समय तक ऊर्जावान महसूस करने में मदद करेगा।

बनाना शेक

बनाना शेक पौष्टिक और फिटनेस ड्रिंक भी है। इस तैयार करने के लिए मिक्सर ग्राइंडर में 2-3 केला, ठंडा दूध, शहद या चीनी, और भिंगोए हुए बादाम डालकर एक साथ ब्लेंड कर लें। अब इस शेक को गिलास में डालकर पी लें।

मिक्स जूस

व्रत के समय चुकंदर, गाजर, नींबू और सेब का मिक्स जूस बनाकर भी पिया जा सकता है। इससे आपकी आपको रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलेगी और कमजोरी का एहसास नहीं होगा।

बादाम का शरबत

बादाम का शरबत काफी पौष्टिक शरबत है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। साथ ही, थकान को दूर करता है। इसके लिए कुछ बादाम गर्म पानी में लगभग 30 मिनट के लिए भींगा लें। फिर उनका छिलका उतारकर बर्फ के टुकड़े, दूध, चीनी या शहद और इलायची पाउडर मिलाकर ब्लेंड कर लें। अब इस शरबत को गिलास में डालकर पी लें।

नारियल (कोकोनट) शेक

नारियल शेक व्रत के समय पीने वाला एक पॉपुलर ड्रिंक है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता और हाइड्रेशन से बचाता है। इसमें नारियल का दूध और चीनी होती है।

Read Also: Shardiya Navratri 2023 : कब से शुरू हो रही नवरात्रि, जानें तारीख़ व कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular