Homeलाइफ स्टाइलShardiya Navratri 2023 : कब से शुरू हो रही नवरात्रि, जानें तारीख़...

Shardiya Navratri 2023 : कब से शुरू हो रही नवरात्रि, जानें तारीख़ व कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Shardiya Navratri 2023 Date : नवरात्रि, हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यूं तो सालभर में चार बार नवरात्रि मनाई जाती हैं लेकिन दो गुप्त नवरात्रि होती है। आम तौर पर चैत्र और अश्विन मास में दो बार ही नवरात्रि मनाई जाती है। चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में होती है, जो चैत्र नवरात्रि के रूप में जानी जाती है, जबकि अश्विन नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष में आयोजित की जाती है। इसे शारदीय नवरात्रि भी कहते हैं।

कब से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023, शनिवार की रात 11 बजकर 24 मिनट से प्रारंभ होगी और 15 अक्टूबर, रविवार को देर रात 12 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी। अतः उदया तिथि से शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023, दिन रविवार से शुरू हो रहा। इसी दिन कलश स्थापना भी की जाएगी। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को 11 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस साल कलश स्थापना के लिए केवल 46 मिनट का समय होगा 

Hartalika Teej 2023 : किस दिन है तीज व्रत और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि में किस दिन किस स्वरूप की पूजा करें

नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों को समर्पित है। पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कूष्मांडा, पांचवे दिन स्कंदमाता, छठे दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

विजयादशमी कब

इन नौ दिनों तक माता रानी की पूजा पाठ से माहौल भक्तिमय रहेगा। यह पूजा 23 अक्टूबर 2023, मंगलवार तक चलेगी। विजयादशमी या दशहरा पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा जो भगवान राम के द्वारा रावण के पराजय की स्मृति है। यह दिन विजय और उत्साह का प्रतीक है।

Nag Panchami 2023 : जानें कब है इस साल की नागपंचमी और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

Pitru Paksha 2023: कब से कब तक है पितृपक्ष, जानें श्राद्ध की तिथि व दिन

Karwa Chauth 2023: किस दिन मन रहा करवा चौथ; पूजा की विधि व शुभ मुहूर्त के बारे में जानें

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular