HomeIndiaस्टेज पर हाथ पकड़ डांस कर रहे थे देवर-भाभी, फिर दुल्हे ने...

स्टेज पर हाथ पकड़ डांस कर रहे थे देवर-भाभी, फिर दुल्हे ने गुस्से में कर दिया ये काम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

देवर और भाभी का रिश्ता बिल्कुल दोस्ती भरा होता है, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ हंसी मजाक करने की छूट होती है। ऐसे में भारतीय शादियों में अक्सर देवर को भाभी के साथ हंसी मजाक करते हुए देखा जाता है, जबकि कुछ देवर अपनी भाभी को नए घर व माहौल में एडजेस्ट होने में मदद करते हैं।

ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक देवर अपनी नई नवेली भाभी के साथ स्टेज पर डांस करते हुए दिखाई दे रहा है। लेकिन ये बात दुल्हे राजा को कुछ खास पसंद नहीं आती है और वह तुरंत गाना चेंज करवा देता है, ताकि देवर और भाभी का डांस करना रोक दे।

देवर भाभी के डांस से नाराज हुआ दुल्हा

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नई दुल्हन स्टेज पर डांस कर रही है, तभी उसके पास उसका देवर आ जाता है और भाभी का हाथ पकड़ कर उसके साथ डांस करने लगता है। इस दौरान बॉलीवुड का पॉपुलर सॉन्ग उफ्फ क्या रात आई है, मोहब्बत रंग लाई है गाना बजने लगा, जिसमें देवर भाभी एक साथ डांस करते हैं। Read Also: Sheru Weds Sweety : हल्दी और मेहंदी के बाद धूमधाम से हुई कुत्तों की शादी, 100 से ज्यादा लोग हुए शामिल

लेकिन दुल्हे को यह गाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है, जिसके बाद वह तुरंत डीजे वाले के पास जाता है और उसे गाना चेंज करने के लिए कहता है। दुल्हे के कहने पर गाना चेंज हो जाता है, जबकि दुल्हन देवर का हाथ छोड़कर अपने पति के साथ डांस करना शुरू कर देती है। वहीं देवर को इस बात की भनक तक नहीं होती है कि दुल्हे ने गाना चेंज करवा दिया है।

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर डांस का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो आज से लगभग 5 महीने पुराना है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं, कोई दुल्हे को गुस्सैल बता रहा है तो वहीं कुछ लोग दुल्हे के एक समझदार व्यक्ति बता रहे हैं। खैर इस वीडियो के जरिए भारतीय शादियों में होने वाले डांस की अनोखी झलक देखने को मिलती है।

Read Also: इस परिवार में 72 लोग रहते हैं एक साथ, रोजाना लगता है 10 लीटर दूध और 1,200 रुपए की सब्जी

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular