Homeमनोरंजनखुशखबरी! अनुष्का और विराट जल्द बनने वाले हैं दोबारा माता-पिता, वामिका को...

खुशखबरी! अनुष्का और विराट जल्द बनने वाले हैं दोबारा माता-पिता, वामिका को मिलेगा छोटा भाई या बहन?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Anushka Sharma Second Baby: बॉलीवुड की चहेती अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेट के स्टार विराट कोहली जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं. ये खुशखबरी खुद दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने एक वीडियो में दी है। काफी समय से अटकलें चल रही थीं कि अनुष्का जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। कई मौकों पर उनका बेबी बंप भी देखा गया था, लेकिन कपल ने हमेशा की तरह इस बार भी कोई जानकारी साझा नहीं की थी।

अब एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) के वीडियो से इस बात की पुष्टि हो गई है कि वामिका जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हैं। कपल इन दिनों एबी और उनके परिवार के साथ समय बिता रहा है। अनुष्का और विराट की जोड़ी फैंस को खूब पसंद है और दोनों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात इंटरनेट पर वायरल हो जाती है।

2021 में हुआ था वामिका का जन्म

बता दें, अनुष्का और विराट की प्यारी बेटी का नाम वामिका है। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने एक नन्ही परी को जन्म दिया था। वह वामिका से बहुत प्यार करते हैं। अपनी बेटी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कपल ने उसका चेहरा न दिखाने का फैसला किया है।

वामिका के भी हैं ढेरों फैन

अनुष्का शर्मा की तरह ही उनकी लाडली वामिका के भी ढेरों फैन हैं। सोशल मीडिया पर वामिका के कई फैन पेज भी बन चुके हैं। साथ ही उनकी हर तस्वीर और वीडियो अक्सर वायरल हो जाता है।

Read Also: Bigg Boss OTT 3 में सलमान से पंगा लेने आएंगे सितारे, बिग बॉस 17 का ये धुआंधड़ कंटेस्टेंट भी शामिल

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular