HomeIndiaछत्तीसगढ़ में मिला दुनिया का सबसे निडर जानवर, इसके आगे शिकारी जानवरों...

छत्तीसगढ़ में मिला दुनिया का सबसे निडर जानवर, इसके आगे शिकारी जानवरों के छूट जाते हैं पसीने

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप वन्य जीव प्रेमी हैं, तो यकीनन आपको सफारी या जंगल राइड पर जानना पसंद होगा। ऐसे में अक्सर जंगल में घूमते वक्त इंसान की नजर दुर्लभ जानवर पर पड़ जाती है, जिसे देखकर वह रोमांचित हो उठते हैं। ऐसा ही एक नजारा छत्तीसगढ़ में देखने को मिला, जब पर्यटकों की नजर हनी बेजर पर पड़ी।

आपको बता दें कि हनी बेजर एक बहुत खूंखार और निडर जानवर होता है, जिससे एनिमल किंडगम के बड़े-बड़े जानवर भी पंगा लेने से डरते हैं। वहीं हनी बेजर का भारत के जंगलों में दिखाई देना अपने आप में बेहद दुर्लभ है, क्योंकि इस प्रजाति के जीवों की संख्या दिन ब दिन कम होती जा रही है।

दुनिया का सबसे निडर जानवर

हनी बेजर एक मांसाहारी जीव होता है, जिसके पास बहुत ही लंबे और नुकीले नाखून होते हैं। इतना ही नहीं हनी बेजर के दांत भी काफी नुकीले होते हैं, जिसकी मदद से यह दूसरे जानवरों की खाल को शरीर से अलग कर सकता है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्थित दुधावा वन परिक्षेत्र में इस निडर जानवर को सड़क पर घूमते हुए देखा गया था। Read Also: युवक ने देसी जुगाड़ से बनाई 6 सीटर इलेक्ट्रिक बाइक, सिर्फ 10 रुपए आता है चलाने का खर्च, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

जब स्थानीय लोगों की नजर हनी बेजर पर पड़ी, तो वह चकित रह गए क्योंकि आमतौर पर यह जानवर जंगल के अंदरूनी इलाके में रहता है। ऐसे में ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुँची टीम ने हनी बेजर को गाँव से रेस्क्यू किया था।

खबरों की मानें तो हनी बेजर छत्तीसगढ़ के कांकेर के घने जंगलों में निवास करता है, जिसकी वजह से यह जीव आसानी से इंसानों की नजरों के सामने नहीं आता है। लेकिन जिस हनी बेजर को इंसानी बस्ती के आसपास देखा गया था, वह गलती से रास्ता भटक गया था और घूमते-घूमते रिहासी इलाके तक पहुँच गया।

वन विभाग के कर्मचारियों की मानें तो छत्तीसगढ़ में हनी बेजर को पहली बार देखा गया है, जबकि इससे पहले इस जानवर के मौजूदगी को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों को संदेह रहता था। लेकिन इस जानवर के सामने आने के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि छत्तीसगढ़ के जंगलों में हनी बेजर की प्रजाति फल फूल रही है।

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि भारत या छत्तीसगढ़ में हनी बेजर की कुल संख्या कितनी है, क्योंकि इस जीव का नाम विलुप्त होने वाली प्रजाति के रूप में दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि हनी बेजर इतना तेज और खूंखार होता है कि शेर और चीता जैसे शिकारी जानवर भी इसके ऊपर हमला करने से पहरेज करते हैं।

इतना ही नहीं हनी बेजर कभी भी अपने लिए घर का निर्माण नहीं करता है, बल्कि यह जीव लोमड़ी और गीदड़ जैसे जीवों द्वारा बनाए गए ठिकानों पर कब्जा करके उसे अपना घर बना लेता है। हनी बेजर को सुरंग में रहना पसंद है, जो अपने नुकीले नाखूनों की मदद से जमीन में 30 फीट गहरा गड्ढा खोद सकता है।

Read Also: पाप और पुण्य की परीक्षा देने के चक्कर में हाथी के पैरों के बीच फंसा युवक, वायरल हुआ वीडियो

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular