Homeलाइफ स्टाइलघर में भिनभिनाती मक्खियों से हैं परेशान, तो इससे छुटकारा पाने के...

घर में भिनभिनाती मक्खियों से हैं परेशान, तो इससे छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारतीय घरों में अक्सर मक्खी, मच्छर समेत कई प्रकार कीड़े मकौड़े घूमते फिरते रहते हैं, जो कई तरह की बीमारियां फैलाने के जिम्मेदार होते हैं। आमतौर पर मच्छरों से निपटने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स और मशीनें मौजूद होती हैं, जिनका इस्तेमाल करके मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है।

लेकिन जब बात मक्खी की आती है, तो इस उड़ने वाले कीड़े से छुटकारा पाना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। मक्खी खाने पीने की चीजों पर बैठकर उसे दूषित करने का काम करती है, जबकि घर के आंगन या फर्श पर बैठकर गंदगी फैलाती है। ऐसे में मक्खी से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर नेचुरल स्प्रे तैयार कर सकते हैं, जिसे बनाना बहुत ही आसान है।

How to get rid of houseflies

नींबू और नमक से बनाए असरदार स्प्रे

मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो लगभग हर भारतीय के कीचन में आसानी से उपलब्ध होता है। इसके लिए आपको एक कप पानी में नींबू का रस और 2 चम्मच नमक मिलाना होगा, इसके बाद उस पानी को अच्छी तरह से मिक्स कर स्प्रे बोतल में भर लिजिए। इसे भी पढ़ें – चंद मिनटों में साफ हो जाएगी छत पर रखी पानी की टंकी, इन आसान टिप्स को करें फॉलो

रोजाना सुबह और शाम इस स्प्रे को घर के खिड़की, दरवाजों, आंगन और बालकनी में छिड़कने से मक्खियों के भिनभिनाने की समस्या आसानी से हल हो जाएगी, क्योंकि मक्खी नींबू की खटास और नमकीन स्वाद को झेल नहीं पाती है और तुरंत घर से बाहर भाग जाती है।

पुदीना का करें इस्तेमाल

घर से मक्खियों को भगाने के लिए आप पुदीने का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जिसकी खुशबू मक्खी के लिए खतरनाक बदबू साबित होती है। इसके लिए आप घर की बालकनी या आंगन में गमले में पुदीना का पौधा लगा सकते हैं, जिसकी खुशबू से मक्खियां घर के आसपास भी नहीं भटकती हैं।

इसके अलावा आप चाहे तो बाजार से पुदीना खरीद कर उसकी मदद से एक नेचुरल स्प्रे भी तैयार कर सकते हैं, जिसके आपको पुदीने के पत्तियों को एक कप पानी के साथ मिलाकर मिक्सी में पीसना होगा। इसके बाद छन्नी से पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भर लिजिए और उसे रोजाना घर के खिड़की दरवाजों पर स्प्रे कर दें, जिससे मक्खी घर के अंदर नहीं आती है। इसे भी पढ़ें – घर से छिपकली को भगाने के उपाय, आजमाएं ये घरेलू नुस्खा, घर में दोबारा नजर नहीं आएगी छिपकली

सेब और लौंग से भागेगी मक्खियां

अगर आप घर से मक्खियों को भगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक सेब और 10 से 12 लौंग की जरूरत होगी। सेब को दो टुकड़ों में काट लिजिए और उसके एक टुकड़े में लौंग को अंदर तक डाल दीजिए, इसके बाद सेब के टुकड़े को घर के उस हिस्से में रख दीजिए जहां मक्खियां सबसे ज्यादा रहती हैं।

सेब और लौंग की तेज खुशबू की वजह से मक्खियां तुरंत घर से बाहर भाग जाएगी, क्योंकि उन्हें लौंग की खुशबू बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है। आप चाहे तो सेब की जगह पर खीरे या नींबू के टुकड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें लौंग को लगाकर घर के कोने में रखा जा सकता है।

कपूर का करें इस्तेमाल

कपूर एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर हिंदु घरों में किया जाता है। आमतौर पर कपूर को पूजा पाठ के साथ साथ घर के छोटे बड़ों कामों में इस्तेमाल किया जाता है, जिसे जलाने भर से ही आसपास तेज खुशबू फैल जाती है। यह खुशबू मक्खियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है, जिसकी वजह से वह घर में नहीं भटकती हैं। इसे भी पढ़ें – दीमक को जड़ से खत्म कर देंगे ये 5 घरेलू उपाय, नहीं होगी कीमती फर्नीचर की बर्बादी

दालचीनी से दूर भागती है मक्खी

अगर आप चाहे तो दालचीनी का इस्तेमाल करके भी मक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं, क्योंकि इस मसाले की महक बहुत ही तेज होती है। इसके लिए आप दालचीनी के टुकड़े को घर के किसी कोने में रख दीजिए, इसकी खुशबू से मक्खी घर में नहीं घूमती है।

चीनी और कॉर्न स्टार्च का घोल

अगर आप मक्खियों से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं, तो एक मोटे गत्ते पर चीनी और कॉर्न स्टार्च से बना गाढ़ा घोल फैला दीजिए। ऐस के बाद उसे गत्ते को घर के दरवाजे या फर्श पर रख दीजिए, जिसमें मक्खियां बैठते ही चिपक जाएगी और दोबारा हवा में इधर उधर नहीं उड़ पाएगी।

इस तरह छोटे छोटे ट्रिक्स और टिप्स को फ्लो करके आप मक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं, जो डायरिया समेत कई प्रकार की घातक बीमारियां फैलाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। अगर आपको इन घरेलू उपायों को आजमा कर फायदा मिले, तो हमें कमेंट करेक जरूर बताएं। इसे भी पढ़ें – सिर्फ 60 रुपए में 2 साल तक मच्छरों से छुटकारा, इन 2 चीजों से घर बैठे बनाएं मच्‍छर भगाने का रिफिल

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular