HomeIndiaअपने बैचलर दोस्तों के साथ भारत के इन 5 सबसे अच्छे डेस्टिनेशंस...

अपने बैचलर दोस्तों के साथ भारत के इन 5 सबसे अच्छे डेस्टिनेशंस पर करें बैचलर पार्टी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bachelor Party Destination : यदि आप भी बैचलर हैं और अपने दोस्तों के साथ कुछ बेस्ट टाइम स्पेंड करना चाहते हैं या शादी से पहले दोस्तों को बैचलर पार्टी देना चाहते हैं। आप अपने बजट के हिसाब से उन शहरों को चुन सकते हैं और अपने दोस्तों को अपनी शादी से पहले खुश कर सकते हैं। आज हम आपको भारत की 5 ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे कि आप अपने दोस्तों के साथ बिताए हुए समय को कभी भूल नहीं पाएंगे। Bachelor Party Destination

top 5 best bachelor party destinations in India

भारत में 5 सबसे अच्छे बैचलर पार्टी डेस्टिनेशन | Bachelor Party Destination

पार्टी के लिए डेस्टिनेशन सिलेक्ट करना आसान होता है, जबकि एक खास डेस्टिनेशन वाले शहर को ढूंढना कभी कभी काफी मुश्किल साबित होता है। तो चलिए जानते हैं भारत में 5 सबसे अच्छे बैचलर पार्टी डिस्टिनेशन (Bachelor Party Destination) के बारे में। इसे भी पढ़े- क्या आपने कभी हवा में बैठकर खाना खाया है? यदि नहीं तो जानिए भारत के इन 5 हैंगिंग रेस्टोरेंट्स के बारे में

नैनीताल: नैनीताल को कौन नहीं जानता, जो एक बार नैनीताल जाता है, तो वह बस वही रह जाना चाहता है। पहाड़ों के बीच बनी हुई झीलो की खूबसूरती देखते ही बनती है। नैनीताल में दोस्तों के साथ मस्ती करने का एक अलग ही मजा है। यहां आप पहाड़ों पर बने हुए रेसोट्स में भी बैचलर पार्टी (Bachelor Party) कर सकते हैं, और वहां के खूबसूरत मौसम का भी आनंद ले सकते हैं।

मुंबई: मुंबई को रात का शहर भी कहा जाता है। आप यहां जितना दिन के समय मस्ती कर सकते हैं। उससे कहीं अधिक रात को यह शहर खूबसूरत लगता है। मुंबई की सड़कों पर रात को दोस्तों के संग मस्ती करने का एक अलग ही मजा है। यहां पर आप समुद्र के किनारे पर भी बैचलर पार्टी कर सकते हैं। इसके अलावा और भी बहुत सारे पार्टी डेस्टिनेशन मुंबई में मौजूद हैं।

गोवा: दोस्तों के साथ मस्ती करने की बात हो तो गोवा से अच्छी जगह शायद ही कोई और होगी। गोवा के बीच मानो पार्टी के लिए ही बने हैं। दोस्तों के साथ यहां का मौसम और भी सुहाना हो जाता है। ऊंचे ऊंचे नारियल के पेड़, सफेद रेत और नीला समुद्र पार्टी का मजा कई गुना बढ़ा देता है। यहां का मस्ती भरा अंदाज आपकी बैचलर पार्टी में चार चांद लगाने के लिए काफी है। इसे भी पढ़े- हवाई सफर के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान, सफर मे नहीं होगी कोई परेशानी

जयपुर: जयपुर के दिन भले ही कुछ गरम हो लेकिन यहां की रातें उतनी ही सुहानी होती हैं। यहां का राजसी कल्चर और महलों की तरह बने हुए होटल और रिसॉर्ट्स उनमे रात को होने वाली पार्टियां लोगों को अपनी और आकर्षित करती हैं। जयपुर के कई मशहूर रेस्टोरेंट्स आप जिन्हें बुक करके एक यादगार बैचलर पार्टी कर सकते हैं।

ऋषिकेश: ऋषिकेश की सुंदर वादियां उनके बीच बहती हुई नदियां और फिर दोस्तों के संग उन नदियों में राफ्टिंग करते हुए बैचलर पार्टी करने का मज़ा आप कभी भुला नहीं सकते। ऋषिकेश को “एडवेंचर कैपिटल ऑफ इंडिया” के नाम से भी जाना जाता है। 

यहां पर आप दोस्तों के साथ ट्रैकिंग और माउंटेन क्लाइंबिंग का भी मजा ले सकते हैं। हिमालय की गोद आपको एक परफेक्ट बैचलर पार्टी का अनुभव प्रदान करती हैं। यहां पर आप बंजी जंपिंग (Bungee jumping), कायाकिंग (kayaking) स्पोर्ट्स और कैंपिंग जैसे एडवेंचरस का मजा भी ले सकते हैं। इसे भी पढ़े- 2 हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर स्थित हैं उत्तराखंड के ये शानदार हिल स्टेशन, गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन जगह

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular