HomeTravelउत्तर प्रदेश के सोनभद्र में है मिनी स्विट्जरलैंड, यहाँ की खूबसूरत वादियाँ...

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में है मिनी स्विट्जरलैंड, यहाँ की खूबसूरत वादियाँ आपका मन मोह लेंगी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sonbhadra Mini Switzerland: यूरोप में स्थित स्विजरलैंड दुनिया के कई खूबसूरत देशों में अपनी एक अलग पहचान रखना है। दुनियाभर के टूरिस्ट स्विट्जरलैंड की ओर खिंचे चले आते हैं। स्विट्जरलैंड को दुनिया का स्वर्ग बनाने में सबसे ज्यादा योगदान इसकी प्राकृतिक बनावट का है। इसकी मन मोह लेने वाली वादियां, नदिया, झरने और चारों ओर फैली हुई हरियाली इसमें अपना सबसे ज्यादा योगदान देती है।

हालांकि, आप भी जानते हैं कि स्विट्जरलैंड जाना एक आम आदमी के बस की बात नहीं है। स्विट्जरलैंड के प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए आपको काफी मोटा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। यदि आप यूरोप के स्विट्जरलैंड नहीं जा सकते हैं तो, आप भारत में ही स्थित मिनी स्विट्जरलैंड में जाकर कुछ इसी प्रकार का आनंद प्राप्त कर सकते हैं।

Sonbhadra को क्यों कहा जाता है Mini Switzerland?

भारत के के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित सोनभद्र जिले को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने यहां के 160 टूरिस्ट प्लेसेस और यहां की प्राकृतिक सुंदरता व बनावट से प्रभावित होकर Sonbhadra को भारत का Switzerlandड कहा था। वैसे तो भारत में कई और ऐसे स्थान हैं। जिनकी सुंदरता को देखकर पर्यटक वहीं के होकर रह जाना चाहते हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू पहली बार 1954 को सोनभद्र गए थे। तब यहां की सुंदरता पर मोहित होकर उन्होंने सोनभद्र को मिनी स्विट्ज़रलैंड की उपाधि दी थी। वैसे सोनभद्र को Mini Goa के नाम से भी जाना जाता हैं।

सोनभद्र के चर्चित होने की क्या वजह है?

Sonbhadra की प्राकृतिक बनावट में बड़े-बड़े पहाड़, खूबसूरत वादियां, झरने और नदियां आदि शामिल है। यह सारे खूबसूरत प्राकृतिक नजारे मिलकर सोनभद्र को एक अलग खूबसूरती प्रदान करते हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसकी खूबसूरती एक बार आने वाले पर्यटकों को बार-बार यहां आने पर मजबूर करती है। यहां के प्राचीन मंदिर और पुराने किले इसकी खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं। सोनभद्र जिले की आबादी 18,62,559 है। सोनभद्र की सीमा रेखा की बात की जाए तो इसका बॉर्डर आसपास के 4 राज्यों से लगता है।

सोनभद्र जिले में घूमने लायक स्थान (Tourist Places In Sonbhadra)

यदि आपने भी Sonbhadra जाने का मन बना लिया है और आप देखना चाहते हैं कि, भारत का Mini Switzerland कैसा दिखता है तो, आपको पर्यटकों के बीच Famous Tourists Places के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए। आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए हम सोनभद्र के कुछ बहुचर्चित स्थानों की लिस्ट आपको निम्नलिखित दे रहे हैं।

  • वीर लोरिक पत्थर (Veer Lorik Stone)
  • मुक्खा फॉल (Mukkha Fall)
  • अगोरी किला (Agori Fort)
  • अगोरी मंदिर गोठानी (Agori Temple)
  • रिहंद बांध, पिपरी (Rihand Dam)
  • विजयगढ़ किला (Vijaygarh Fort)
  • फॉसिल्स पार्क सलखन (Salkhan Fossils Park)
  • खोड़वा पहाड़ (Khodwa Mountain)
  • शिवद्वार मंदिर घोरावल (Shivdwar Temple)
यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular