सनातन धर्म में प्राचीन काल से ही यज्ञ और हवन का अहम महत्त्व रहा है, जिसकी वजह से राजा महाराजा अपने राज्य में सुख, शांति और समृद्धि के लिए यत्र करवाते थे। हालांकि उस दौर में यज्ञ में अग्नि प्रज्वलित के लिए माचिस या किसी यंत्र का इस्तेमाल नहीं किया जाता था, बल्कि ऋषि मुनि मंत्रों के माध्यम से अग्नि कुंड को प्रज्वलित करते थे।
ऐसे में आज के समय में मंत्रों के माध्यम से यज्ञ में अग्नि का प्रकट होना किसी चमत्कार से कम नहीं लगता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आप इस चमत्कार को अपनी आंखों से देख सकते हैं।
![](https://awesomegyan.co/wp-content/uploads/2022/12/Yagya-Kund-3-1-1024x576.webp)
मंत्रों के उच्चारण से प्रज्वलित हुई अग्नि
इस वीडियो को ट्वीटर पर वैशाली दुबे ने शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि मंत्र ध्वनि शक्ति विज्ञान से अग्नि प्रज्वलित हुई। इस वीडियो में यज्ञ कुंड में लकड़ियाँ लगी हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि आसपास कई महिलाएँ बैठी हुई हैं। यज्ञ कुंड के पास एक महात्मा मंत्रों का उच्चारण कर रहे हैं और उसमें सफेद रंग का पाउडर या राख फेंक रहे हैं। Read Also: शादी में बिन बुलाए दावत खाने पहुँचा MBA का छात्र, पकड़े जाने पर धोने पड़े बर्तन, वीडियो हुआ वायरल
पंडित जी के नियमित मंत्र उच्चारण से यज्ञ कुंड से धीरे-धीरे धुंआ निकलने लगता है, जबकि कुछ ही सेकंड में अचानक से लकड़ियों में अग्नि प्रज्वलित हो जाती है। इस नजारे को देखकर आसपास बैठी महिलाएँ तालियाँ बजाती हैं, जबकि हाथ जोड़कर अग्नि देव और ईश्वर का धन्यवाद देती हैं।
यहाँ देखें Video
मंत्र ध्वनि शक्ति विज्ञान से अग्नि प्रज्वलित हुई।
— वैशाली दुबे (सन्यासिन) (@Sanyasin_1) December 1, 2022
जय श्री अग्नि देव।
वीडियो अंत तक देखेंhttps://t.co/LZ8SKt6N9b pic.twitter.com/wEfW5XjofH
इस वीडियो को देखने वाले लोग दो अलग-अलग पक्षों में बंट गए हैं, कुछ लोगों का कहना है कि यह मंत्रों की शक्ति से संभव हो पाया है। जबकि एक वर्ग ऐसा भी जो इस वीडियो को आंखों का धोखा बता रहा है, एक यूजर ने ट्वीट कर कहा है कि पंडित जी ने यज्ञ कुंड में सोडियम या पोटेशियम डाला है जिससे आग जल गई है।
Read Also: स्टेज पर हाथ पकड़ डांस कर रहे थे देवर-भाभी, फिर दुल्हे ने गुस्से में कर दिया ये काम