Homeज्ञानकर्मनाशा नदी का पानी छूने से भी डरते हैं लोग, जानिए क्यों...

कर्मनाशा नदी का पानी छूने से भी डरते हैं लोग, जानिए क्यों माना जाता है कर्मनाशा को शापित नदी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Karamnasa River – भारत में गंगा के अतिरिक्त भी कई नदियाँ बहती हैं। यह सभी नदियाँ पूजनीय मानी जाती हैं। किसी भी शुभ कार्य में इन नदियों का पानी उपयोग में लिया जाता है। लेकिन भारत में एक ऐसी भी नदी है जिसका पानी लोग पीना तो दूर छूने में भी भयभीत होते हैं। बता दें कि यह नदी है कर्मनाशा। कर्मनाशा नदी बिहार एवं उत्तर प्रदेश में बहती है इस नदी का नाम कर्म और नाशा दो शब्दों से मिलकर के बना है।

इसके बारे में कई सारी कहानियाँ प्रसिद्ध हैं। बताया जाता है कि पहले समय में कर्मनाशा नदी के तट पर निवास करने वाले लोग इस नदी के पानी से अपना भोजन तक नहीं पकाया करते थे। बल्कि वह सभी लोग फल खा कर के अपने जीवन को गुजारते थे। बता दे कि कर्मनाशा आखिर में गंगा नदी में आकर के मिल जाती है।

Karamnasa-River

आज हम आपको कर्मनाशा नदी के इतिहास (History of Karamnasa River) के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी बताने वाले हैं कि आखिर क्यों कर्मनाशा को शापित नदी माना जाता।

कर्मनाशा नदी कहां से निकली है

कर्मनाशा नदी का उद्गम स्थल बिहार के कैमूर जिले से होता है और यह बहते हुए उत्तर प्रदेश तक आती है। यह नदी उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों में बहती है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, चंदौली वाराणसी एवं गाजीपुर यह नदी बहती है। इस नदी के बारे में यह मान्यता है कि कर्मनाशा के पानी को छूने से अच्छे काम भी बिगड़ जाते हैं। कर्मनाशा 192 किलोमीटर लंबी नदी है और इस नदी का 116 किलोमीटर लंबा हिस्सा उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है।

Story-of-Karamnasa-River

यह है कर्मनाशा से जुड़ी पौराणिक कथा

बता दें कि कर्मनाशा से जुड़ी हुई कई पौराणिक कथाएँ भी हैं। पौराणिक कथा के मुताबिक राजा हरिश्चंद्र के पिता सत्यव्रत बहुत ही पराक्रमी एवं पुरुषार्थी थे। वह वशिष्ठ के शिष्य थे। सत्यव्रत ने अपने गुरु वशिष्ट से एक वर की मांग की थी। उन्होंने अपने गुरु वशिष्ट के सामने शरीर के साथ स्वर्ग जाने की इच्छा व्यक्त की थी। लेकिन सत्यव्रत के गुरु वशिष्ठ ने इसकी पूर्ति से इनकार कर दिया था। इसके बाद सत्यव्रत अपने गुरु से नाराज हो गए थे और वह विश्वामित्र के पास गए थे।

विश्वमित्र एवं वशिष्ठ में शत्रुता थी इसीलिए विश्वामित्र राजा सत्यव्रत की बात मान गए थे और उन्हें स्वर्ग भेजने के लिए तैयार हो गए थे। विश्वामित्र ने अपने तप के बल से या कार्य कर दिया था लेकिन इस कार्य से इंद्र काफी कुपित हो गए थे और उन्होंने सत्यव्रत को उल्टे सिर करके धरती पर वापस भेज दिया था। इधर विश्वामित्र ने राजा सत्यव्रत को स्वर्ग से धरती के बीच में ही रोक दिया था। ऐसे में राजा सत्यव्रत बीच में ही अटक गए थे और तब से ही उनका नाम त्रिशंकु कहलाया।

History-of-Karamnasa-River

लार से बनी कर्मनाशा

दोस्तों को बता दें की पौराणिक कथा के अनुसार देवताओं एवं विश्वामित्र के युद्ध के बीच में त्रिशंकु स्वर्ग और धरती के बीच में उल्टे लटके रहे। इस दौरान त्रिशंकु के मुंह से काफी तेज गति से लार टपकने लगी और यह लार धरती पर नदी के रूप में प्रकट हुई। माना जाता है कि ऋषि वशिष्ठ ने राजा सत्यव्रत को चांडाल होने का श्राप दे दिया था और उनके लार से ही यह नदी बनी थी। इसीलिए कर्मनाशा नदी को शापित नदी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular