Homeज्ञानGandhi Jayanti 2023: गांधी जी का अनोखा मंदिर, जहां सत्य और अहिंसा...

Gandhi Jayanti 2023: गांधी जी का अनोखा मंदिर, जहां सत्य और अहिंसा की पूजा होती है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Gandhi Jayanti 2023: कल 2 अक्टूबर गांधी जयंती है। महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे और वह अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए याद किए जाते हैं। इस दिन, हम उनके योगदान को याद करते और उनके आदर्शों का सम्मान करते हैं।

गांधी जी का अनोखा मंदिर | GandhiJi Temple

गांधी जयंती के मौक़े पर हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहें हैं जहाँ बापू को सिर्फ अपना आदर्श ही नहीं माना जाता बल्कि पूजा जाता है। जी हाँ, मंगलुरु (Mangaluru) के श्री ब्रह्म बैदरकला क्षेत्र गरोडी में एक मंदिर है जहाँ गांधीजी (GandhiJi Temple) की मूर्ति स्थापित की गई और उनकी पूजा की जाती है। इसे गरोडी गांधी मंदिर (Garodi Gandhi Temple) के नाम से भी जाना जाता है।

साल 1948 में मंदिर में गांधी जी की मिट्टी की मूर्ति स्थापित की गई। इसके बाद साल 2006 में यहाँ गांधीजी की संगमरमर की प्रतिमा लगाई गई।

यहाँ पर उनके जीवन के महत्त्वपूर्ण पलों की जानकारी दी जाती है। यहाँ एक शांत और ध्यान केंद्र भी है, जहाँ पर लोग ध्यान और स्थिरता की प्रक्रिया को अनुभव कर सकते हैं। महात्मा गांधी के अनुयायी इस मंदिर में आते, उनका दर्शन करते और सत्य और अहिंसा की राह पर चलने का प्रण लेते हैं।

महात्मा गांधी के इस मंदिर में उनके अनुयायी तीन बार पूजा करते हैं। पहली पूजा सुबह 6 बजे की जाती, फिर दोपहर 12 बजे और शाम के 7:30 बजे। साथ ही गांधी जी की प्रतिमा के पास प्रतिदिन एक दीपक भी जलाया जाता है।

Gandhi Jayanti पर विशेष पूजा का आयोजन

गांधी जयंती के दिन इस मंदिर में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस दिन यहाँ विशेष पूजा का आयोजन किया जाता। बापू को फल, मिठाई और ब्लैक कॉफी अर्पित की जाती है जिसे बाद में प्रसाद के रूप में लोगों में बांट दिया जाता है।

Read lso: Gandhi Jayanti 2023 पर जानें महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी 20 रोचक बातें

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular