Homeबिज़नेसMukesh Ambani ने एक दिन में कमाएं 19000 करोड़ रुपए, टॉप 10...

Mukesh Ambani ने एक दिन में कमाएं 19000 करोड़ रुपए, टॉप 10 बिलेनियर में शामिल होने की आशंका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukesh Ambani : विश्व के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में लंबे समय तक अपनी जगह बनाए मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) साल 2023 की शुरुआत में इससे बाहर हो गए। वर्तमान में ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर है लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही कि जल्द ही वह अपना स्थान वापस हासिल कर सकते हैं।

महज एक दिन में कमाएँ 19,000 करोड़ रुपए

बीते 24 घंटों में अंबानी की संपत्ति में 2 अरब डॉलर (19,000 करोड़ रुपए) से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। इस वृद्धि के बाद उनकी नेटवर्थ 90 अरब डॉलर के पार पहुँच गई है। साल के पूरे अवधि की चर्चा करते हुए, अब तक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 3.46 अरब डॉलर का लाभ देखा गया है।

Read Also: Rs 30 to Rs 516 : यह रेलवे स्टॉक बना मल्टीबैगर, निवेशकों को तीन साल में दिया 1600 फीसदी का रिटर्न

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में फ्रांस के फ्रेनकॉइस बेटनकोर्ट मेयर्स 12वें स्थान पर हैं, जिनकी नेटवर्थ 92.6 अरब डॉलर है। उनके पहले, 11वें स्थान पर मैक्सिको के कार्लोस स्लिम हैं, जिनकी संपत्ति लगभग 97.2 अरब डॉलर है। वहीं, 10वें स्थान पर अमेरिका के सर्गी ब्रिन हैं, जिनकी संपत्ति करीब 104 अरब डॉलर है। मुकेश अंबानी को वापस से टॉप 10 लिस्ट में शामिल होने के लिए इन तीनों उद्योगपतियों को पीछे करना होगा, नेटवर्थ में फासला अब ज़्यादा नहीं है।

अगर अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की बात की जाए तो वह इस लिस्ट में 21वें स्थान पर हैं। वह अमीरों की लिस्ट में टॉप-20 से भी बाहर हैं।

Read Also: अब कार-बाइक से भी जा सकते है बैंकॉक, भारत-म्यांमार-थाईलैंड सुपर हाईवे का 70% काम हुआ पूरा

लिस्ट में पहले नंबर पर हैं टेस्ला के सीईओ

विश्व के टॉप 10 बिलेनियर की लिस्ट में पहले स्थान पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) हैं। उनकी संपत्ति करीब 247 अरब डॉलर है। साल 2023 में अब तक उनकी संपत्ति में 110 अरब डॉलर का फायदा हो चुका है, जिसमें से 13 अरब डॉलर उन्होंने सिर्फ 24 घंटों में कमाए हैं।

Read Also: जर्मनी स्वीडन जैसे भारत में भी बनेगा इलेक्ट्रिक हाईवे, 100 KM प्रति घंटा की रफ्तार से बिजली पर दौड़ेंगी बसें-ट्रक

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular