Homeज्ञानMalmas 2023 : 19 साल बाद श्रावण मास में शिव जी के...

Malmas 2023 : 19 साल बाद श्रावण मास में शिव जी के साथ-साथ विष्णु जी के भी पूजा का शुभ संयोग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Malmas 2023 start date : हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण मास का सम्बंध भगवान शिव के साथ माना जाता है और यह मान्यता है कि इस मास में भगवान शिव की विशेष तौर पर पूजा करने वालों पर भोलेनाथ आसानी से प्रसन्न होते हैं।

सावन में अधिकमास

इस साल श्रावण मास 04 जुलाई 2023 से शुरू हुआ है और 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। इसका मतलब है, इस बार यह महीना 59 दिनों का होगा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस साल अधिकमास लगा है। अधिकमास एक अत्यधिक मास होता है और इसे मलमास (Malmas 2023) भी कहा जाता है। सावन महीने में अधिकमास का संयोग इससे पहले 2004 में 19 साल पहले आया था।

Read Also: Kanwar Yatra 2023: श्रावण मास में प्रमुख मानी जानी वाली कांवड़ यात्रा की शुरुआत सबसे पहले किसने की थी, जानें यहां

अधिकमास के स्वामी हैं भगवान विष्णु

पुरुषोत्तम मास के स्वामी भगवान विष्णु हैं। पुरुषोत्तम विष्णु जी का ही एक नाम है। पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु की पूजा करने से बड़ा ही शुभ फल मिलता है। इस बार सावन में शिवजी के साथ विष्णु जी की पूजा का भी शुभ संयोग बन रहा है। इस महीने में-में द्वादशाक्षर मन्त्र जाप, विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ, श्रीमद्भगवत महापुराण सुनना पुण्यदाई माना जाता है।

पहले अधिकमास को अशुभ मास “या” दोषपूर्ण मास” माना जाता था। जब भगवान विष्णु ने इस माह को अपना नाम दिया तब से अधिकमास को पुरुषोत्तम मास के नाम से जाना जाने लगा और इस महीने का दोष भी दूर हो गया। इस साल पुरुषोत्तम मास (Malmas 2023 start date) 18 जुलाई से प्रारंभ होकर 16 अगस्त 2023 तक रहेगा।

Read Also: Sawan 2023: जानें कौन है, भगवान शिव और माता पार्वती की पुत्री अशोक सुंदरी, श्री कृष्ण से भी हैं संबंधित

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular