HomeGARDENINGप्लास्टिक की फालतू पड़ी बोतलों से घर पर ही बना सकते हैं...

प्लास्टिक की फालतू पड़ी बोतलों से घर पर ही बना सकते हैं खूबसूरत गमले, सीखने के लिए वीडियो देखिए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Make Beautiful Pots from Waste Plastic Bottles- हम सभी जानते हैं कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को कितना नुकसान पहुँचाता है, पर फिर भी इसका उपयोग बहुत ज्यादा किया जाता है। रोज़मर्रा की हर छोटी बड़ी वस्तु में प्लास्टिक का किसी न किसी तरीके से प्रयोग अवश्य हुआ करता है। फिर चाहे वह दैनिक उपयोग की चीजें हो या फिर खाने पीने की वस्तुएँ, अधिकतर हर वस्तु प्लास्टिक की पैकिंग में ही आती है। परंतु यह कोई नहीं सोचता कि उपयोग करने के बाद जब हम प्लास्टिक का कचरा फेंका करते हैं तो उससे हमारे पर्यावरण को कितनी क्षति पहुँचती है।

प्लास्टिक को फेंकने की बजाय अगर हम उसे रीसायकल कर पुनः उपयोग करें तो पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। आज हम आपको इसी सम्बंध में प्लास्टिक के कचरे से गमले बनाकर उपयोग करने का एक शानदार आईडिया देने जा रहे हैं।

Make-Beautiful-Pots-from-Waste-Plastic-Bottles

हम सभी प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग करते हैं क्योंकि अधिकतर पेय पदार्थ मार्केट में प्लास्टिक की बोतलों में पैक कर बेचे जाते हैं और फिर यह बोतल हम कचरे में फेंक दिया करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इन्हीं फालतू प्लास्टिक की बोतलों का प्रयोग करके आप अपने घर पर सजावट के लिए सुंदर फूलदान और उपयोगी गमले भी बना सकते हैं, जिनमें पौधे उग आकर आप अपने गार्डन को और भी खूबसूरत बना सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको सिखाते हैं कि प्लास्टिक की बेकार पड़ी बोतलों से फूलदान और गमले कैसे बनाए जाते हैं…

सीखने के लिए ये वीडियो देखिए-

इस तरीके से बनाइए प्लास्टिक बॉटल्स से फूलदान

एक प्लास्टिक की बोतल लीजिए और उसे 3 भागों में काट दीजिए। फिर बोतल के ढक्कन को काटिए और उसे अलग कर दीजिए। इसके बाद एक और बोतल लेकर पहले की ही तरह उसे भी 3 हिस्सों में काटकर ऊपर वाले हिस्से को कैंची की मदद से फ्लावर की शेप में काट लीजिए, फिर आपको इसे ग्लू गन की मदद से पहले वाली बोतल के ऊपरी हिस्से पर चिपकाना होगा। अब इन दोनों को ही प्लास्टिक की बोतल के नीचे के भाग को भी ग्लू गन की मदद से ही चिपका दीजिए।

अब अगले स्टेप में आपको वाइट सीमेंट का घोल कपड़े के ऊपर अच्छी तरह से लगाना है और उसे करीब 4 घंटे तक ऐसे ही सूखने देना है। जब वह सूख जाए तो एक अन्य प्लास्टिक के बर्तन में पानी ले लीजिए और उसके अंदर ये पॉट रखकर सैंडपेपर से हल्का घिसीए ताकि उस पर लगा वाइट सीमेंट चिकना हो जाए।

जब पॉट चिकना हो जाए तो फिर इस पर सफेद कलर से पेंट कर दीजिए। अब आप अपने इस पॉट पर अपना मनपसन्द डिज़ाइन बना सकते हैं। इस प्रकार से नाममात्र के खर्च में घर पर ही आपका एक सुंदर फूलदान बनकर तैयार हो जाएगा।

आपको पता चल गया होगा कि कैसे हम कैसे हम सरल प्रक्रिया द्वारा फालतू पड़ी बोतलों का अपने बगीचे में सुंदर गमले बनाकर उपयोग कर सकते हैं। तो, दोस्तों अब आप भी घर के प्लास्टिक कचरे को घर पर ही रीसायकल करके पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular