HomeGARDENINGआम मीठा है या खट्टा, जानने के लिए अपनाएँ यह मजेदार ट्रिक

आम मीठा है या खट्टा, जानने के लिए अपनाएँ यह मजेदार ट्रिक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आम खाना लगभग सभी को बहुत पसंद होता है। छोटे बड़े सभी लोग आम खाना या मैंगो शेक पीना पसंद करते हैं और गर्मियों के मौसम में बाजार आम के तरह-तरह की किस्मों से सज जाते हैं, जिन्हें देखकर सभी के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन कभी-कभी बाजार से खरीद कर लाए गए आम स्वाद में उतने मीठे नहीं होते, जितने कि वे दिखाई दे रहे होते हैं और हम आम खरीदते वक्त यह पता नहीं लगा पाते कि वह खट्टे हैं या मीठे हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी जरूरी ट्रिक्स (Mango Buying Tricks) के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप यह पता लगा पाएंगे कि बाजार से जो आम आप खरीद रहे हैं वे स्वाद में मीठे हैं या नहीं।

फलों का राजा कहे जाने वाले आम का स्वाद सभी के दिलो-दिमाग पर छा जाता है। लेकिन कभी-कभी बाजार से खरीद कर लाये गये आम स्वाद में खट्टे निकल जाते हैं, जिसे खाने से लोगों के मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है। क्योंकि कच्चे आम और पके हुए आम के खट्टेपन में काफी अंतर होता है। कच्चे का आम का खट्टापन लोगो को पसंद होता है, वहीं पका हुआ आम मीठा ही अच्छा लगता है।

ऐसे में आपको यह जानकारी होना जरूरी है, कि जो आम देखने में जिस प्रकार से मीठा और स्वादिष्ट नजर आ रहा है। खाने में भी उसका स्वाद उतना ही रस भरा और मीठा होगा या नहीं।

यदि आपको नीचे बताई गई कुछ जरूरी बातों की जानकारी है तो आप आम को छूने भर से पता लगा सकते हैं, कि आम देखने में जैसा लग रहा है। उसका स्वाद वैसा है या नहीं। ऐसी ही कुछ जरूरी ट्रिक्स के बारे में आपको नीचे जानकारी दी जा रही है।

मीठे आमों को कैसे पहचानें?

आम को सूंघ कर पता लगाया जा सकता है कि वह मीठा है या नहीं। इसके लिए आपको आम को डंडी वाली जगह पर सूंघना होगा यदि उसमें से पके हुए खरबूजे या अनानास जैसी खुशबू आये तो समझ जाइये की वह आम मीठा है।

यदि आम को सूंघने पर उसमें से किसी प्रकार के केमिकल या दवाई की महक आ रही हो तो ऐसे आम को नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह आम कार्बाइट केमिकल के इस्तेमाल से पकाए हुए होते हैं। जिन्हें खाने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।

आम को छूकर भी उसके पके हुए होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। पके हुए आम मुलायम होते हैं और कच्चे आम की सतह थोड़ी सख्त होती है। जिस आम की सतह हल्की दबी तथा गहरे धब्बों वाली होती हैं, उन्हें नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि वे अंदर से सड़े हुए होते हैं

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular