Homeज्ञानसबसे लंबा और सबसे छोटा ट्रेन रूट, किसी को अपने गंतव्य तक...

सबसे लंबा और सबसे छोटा ट्रेन रूट, किसी को अपने गंतव्य तक पहुंचने में 7 दिन, तो कोई मात्र 8 मिनट में पहुंचा देता है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Longest and Shortest Train Routes : ट्रेन का सफ़र कई लोगों का पसंदीदा परिवहन विकल्प होता है क्योंकि यह सफ़र के साथ-साथ अन्य गतिविधियों जैसे-पढ़ाई, काम, मनोरंजन या सोने के लिए भी समय देता है। साथ ही सुंदर प्राकृतिक दृश्यों को देखने का भी आनंद मिलता है। आइए आज आपको ट्रेन से जुड़े कुछ फैक्ट्स बताते है:-

विश्व में सबसे लंबे रूट की ट्रेन (Longest Train Routes in World)

दुनिया में सबसे लंबा सफ़र करने वाली ट्रेन का नाम है, ‘ट्रांस-साइबेरियन ट्रेन’ (Trans-Siberian Train) , जो पूरे 7 दिन, 20 घंटे और 25 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करती है। इस ट्रेन की यात्रा मॉस्को शहर से शुरू होती है और नॉर्थ कोरिया के प्योंगयांग शहर तक लगभग 10214 किलोमीटर जाती है। यह ट्रेन 87 शहरों से होकर गुजरती है। इसे 1916 में शुरू किया गया था।

Read Also: Frontier Mail : ये है भारत की पहली AC ट्रेन, बर्फ की सिल्लियों से AC बोगी को किया जाता था ठंडा, जानिये इसके बारे में

भारत में सबसे लंबे रूट की ट्रेन (Longest Train Routes in India)

Indian Railways की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक भारत में सबसे लंबा सफ़र करने वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस (Vivek Express) है जो देश को उत्तर-पूर्वी भारत को कन्याकुमारी तक जोड़ती है। विवेक एक्सप्रेस असम के डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक 4189 किलोमीटर का सफर करती है।

अपनी इस यात्रा में विवेक एक्सप्रेस देश के 9 राज्यों (असम, नागालैंड, बिहार, वेस्ट बंगाल, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल होते हुए तमिलनाडु) से होकर गुजरती है और 59 स्टेशनों पर रुकती है। इस ट्रेन का मुख्य उद्देश्य उत्तर-पूर्वी भारत को दक्षिण भारत से जोड़ना है। लंबी दूरी तय करने के मामले में इस ट्रेन का सफर विश्व में 24वें स्थान पर है।

Read Also: शहरों और गावों के नाम पीछे क्यों जोड़ा जाता है ‘पुर’ शब्द, क्या आप जानते हैं इसका असल मतलब

भारत में सबसे छोटे रूट की ट्रेन (Shortest Train Route in India)

Indian Railways के सबसे छोटे रेल सफर की बात करें तो वह सिर्फ 8 मिनट में पूरा हो जाता है। यह ट्रेन महाराष्ट्र के नागपुर से अजनी तक केवल 3 किलोमीटर की यात्रा करती है। इस सफर के लिए यात्रियों को जनरल क्लास के लिए 60 रुपए, स्लीपर क्लास के लिए 175 रुपए, एसी-3 क्लास के लिए 555 रुपए, सेकेंड एसी के लिए 760 रुपए और एसी-1 के लिए 1,255 रुपए किराया देना होता है।

Read Also: किंग कोबरा और इंडियन कोबरा में कौन है ज्यादा खतरनाक, जानें – क्या होता है दोनों में अंतर

फैक्ट्रियों की छत पर लगे गोल ढक्कन नुमा आकृति के बारे में जानें, क्या है इसका काम और नहीं लगाने पर क्या समस्याएं आएंगी

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular