HomeTravelमानसून में मजे ले मध्य प्रदेश के इन हिल स्टेशन का, मसूरी-नैनीताल...

मानसून में मजे ले मध्य प्रदेश के इन हिल स्टेशन का, मसूरी-नैनीताल भूल जायेंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Hill stations in Madhya Pradesh: अक्सर लोग मानसून में मसूरी, नैनीताल, मनाली या डलहौजी घूमने जाते हैं। अगर आप उस भीड़ का हिस्सा नहीं बनना चाहते तो मध्य प्रदेश के इन हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करें, बाकी जगहों को भूल जाएंगे:-

शिवपुरी हिल स्टेशन (Shivpuri Hill Station)

जब बात मध्य प्रदेश के सबसे शांत और आकर्षक हिल स्टेशन की होती है, तो शिवपुरी नाम अवश्य आता है। यह ग्वालियर के पास, समुद्र तल से लगभग 400 मीटर ऊंचाई पर स्थित है।

मानसून के समय खूबसूरत दृश्यों का भंडार हो जाता है। इस वक्त पर्यटकों के लिए यह एक प्राकृतिक स्वर्ग के समान होता है, खासकर प्राकृतिक और वन्य जीव प्रेमियों के लिए। यहाँ, आप सदाबहार वन, आकर्षक झील और माधव राष्ट्रीय उद्यान का आनंद ले सकते हैं।

Read Also: Places to Visit in July: अपने पार्टनर के साथ जुलाई महीने में इन खूबसूरत जगहों की कर सकते हैं सैर

अमरकंटक हिल स्टेशन (Amarkantak Hill Station)

विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित अमरकंटक एक धार्मिक और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह ‘तीर्थों के राजा’ नाम से भी जाना जाता है। यह प्राकृतिक सुंदर हिल स्टेशन हरे-भरे वन और ऊँचे पहाड़ी शिखर से घिरा हुआ है, जिससे इसकी खूबसूरती बढ़ जाती है।

मानसून के समय, पहाड़ और वन बादलों से ढक जाते हैं। साथ ही नर्मदा कुंड, कपिल धारा और दूध धारा वाटरफॉल की खूबसूरती का भी आनंद लिया जा सकता है।

Read Also: वैष्णो देवी के साथ इन तीर्थ स्थलों की भी यात्रा कर सकेंगे श्रद्धालु, भारतीय रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन सर्विस

मांडू हिल स्टेशन (Mandu Hill Station)

मांडू, मध्य प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। बारिश के मौसम का आनंद यहाँ कई गुना बढ़ जाता है। आपको बता दें, यूनेस्को ने मांडू हिल्स को “विश्व विरासत स्थल” के रूप में मान्यता दी है।

यहाँ की वास्तुकला काफ़ी उत्कृष्ट है जो देश भर से पर्यटकों के मांडू खींच लाती है। इसके अलावा झीलों और महलों के असाधारण व्यंजन भी फेमस है या कपल्स के घूमने के लिए काफी अच्छी जगह मानी जाती है।

Read Also: तपती गर्मी से हैं परेशान तो घूम आइए इन 6 बर्फीले हिल स्टेशन पर, होगा सुकून और शांति का एहसास

पचमढ़ी हिल स्टेशन (Pachmarhi Hill Station)

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित पचमढ़ी प्रान्त का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे मध्य प्रदेश का सबसे अधिक घूमे जाने वाला हिल स्टेशन माना जाता है। इसलिए इसे ‘सतपुड़ा पर्वतमाला की रानी’ भी कहा जाता है।

पचमढ़ी में बी वॉटरफॉल, जटा शंकर गुफाएँ, डचस झरना, पॉइंट व्यू और सतपुड़ा रेंज देखकर खूबसूरती का आनंद लिया जा सकता है। पचमढ़ी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ आप जिप्सी राइड, ट्रेकिंग, कैम्पिंग, फोटोग्राफी और वर्डवाचिंग का आनंद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular