Homeलाइफ स्टाइलमछली के तेल में छिपा है ताकत और सेहत का खजाना; नियमित...

मछली के तेल में छिपा है ताकत और सेहत का खजाना; नियमित सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Fish Oil Benefits : मछली खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, ओमेगा 3 फैट्स, विटामिन और मिनरल्स हमें स्वस्थ बनाते और बीमारियों के रिस्क को कम करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है मछली के साथ-साथ मछली का तेल भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

मछली का तेल जिसे फिश ऑयल (Fish Oil) भी कहते हैं, मछली से प्राप्त होने वाला एक प्रकार का प्राकृतिक तेल है। यह अनसैटुरेटेड फैट्स से भरपूर होता है। इसमें ओमेगा 3, फैटी एसिड और कई सारे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं।

Read Also: Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में कौवों को भोजन क्यों खिलाते हैं? जानें महत्व और पौराणिक कथा

मछली के तेल के फायदे (Benefits of Fish Oil)

हृदय स्वास्थ्य – इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैट्स हृदय के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे शरीर का कार्डियोवेस्कुलर सिस्टम अच्छी तरह काम करता है। यह धमनियों में रक्त के थक्के नहीं जमने देता और हृदय रोग के खतरे को कम करता है।

त्वचा के लिए बेहतर- मछली के तेल में मौजूद ओमेगा-3 फैट्स त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता और त्वचा की ताजगी को बढ़ावा देता है।

Read Also: Bad Combination With Eggs: यह 6 चीजें हैं जिनके साथ अंडे कभी नहीं खाने चाहिए, वरना हो सकती है बड़ी मुसीबत

रक्तचाप नियंत्रण- फिश ऑयल रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद इकोसैपेंटेनोइक एसिड (EPA) और डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड (DHA) की मदद से बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

हड्डियाँ मजबूत रखने में मददगार- मछली का तेल हड्डियों को मजबूत करता जिससे ओस्टियोपोरोसिस का रिस्क बहुत हद तक कम हो जाता है। यह गठिया जैसी बीमारी में काफी असरदार है और इसके नियमित सेवन से बोन डेंसिटी बढ़ती है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता- इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग रखने के लिए भी मछली का तेल का सेवन अच्छा माना जाता है। इससे शरीर का ऑटोइम्यून सिस्टम बेहतर काम करता है।

Read Also: Weight Loss: पेट की चर्बी जलाने के लिए अपने आहार में शामिल करें ये 5 चीजें; तुरंत दिखेगा असर

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular