Homeटेक & ऑटोElectric Car Launch In 2023: जल्द ही बाजार में लॉन्च होने वाली...

Electric Car Launch In 2023: जल्द ही बाजार में लॉन्च होने वाली है कई सस्ती इलेक्ट्रिक कार, देखें पूरी लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Electric Car Launch In 2023: दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के व्यापार में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। बाज़ार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के एक से बढ़कर एक मॉडल आ रहें हैं। भारत में भी जल्दी कई नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च होने वाली है।

विभिन्न कंपनियाँ, जैसे मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हुंडई, किआ, रेनॉ और निसान, आने वाले वर्षों में भारत सहित दुनिया भर में सस्ती इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर सकती हैं। इन कारों की कीमत 8 से 20 लाख रुपये के बीच होगी और इनकी बैटरी की क्षमता भी बेहतर होगी। इस प्रकार, सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के इंतजार कर रहे ग्राहकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में उनके पास बेहतर विकल्प होंगे।

Read Also: टाटा ने लॉन्च की फटाफट चार्ज होने वाली ई-साइकिल, सिंगल चार्ज पर देती है 30 किलोमीटर की रेंज

1- महिंद्रा एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जिसका नाम Mahindra eKUV100 होगा, भारत में अगले कुछ वर्षों के दौरान लॉन्च कर सकती है। यह कार ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित की गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार अगले साल तक इसे भारत में उपलब्ध कराया जा सकता है।

2- मारुति सुजुकी भी अपनी बेस्ट-सेलिंग हैचबैक मॉडल, मारुति वैगनआर, का इलेक्ट्रिक वेरिएंट (Maruti WagonR Electric) जल्द ही भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर सकती है। इसका नया मॉडल 2025 तक उपलब्ध होने की उम्मीद है। इतना ही नहीं, वित्तीय वर्ष 30-31 तक कंपनी देश में 6 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Read Also: पूरी तरह से भारत में निर्मित, देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रक, लुक और डिजाइन में सब हुए फेल, जाने खासियत

3- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा मोटर्स भी आने वाले समय में अपने ऑल्ट्रोज और पंच मॉडल के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें, टाटा की इलेक्ट्रिक कार की बिक्री दूसरी कंपनियों के मुक़ाबले सबसे ज़्यादा है।

4- संभवतः आने वाले समय में रेनॉ और निसान जैसी कंपनियाँ नई इलेक्ट्रिक कारें भी लॉन्च कर सकती हैं।

5- टोयोटा भी 2025 तक एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर सकती है।

6- इन बड़ी कंपनियों के अलावा उम्मीद है कि इंडियन मार्केट में निकट भविष्य में कई स्टार्टअप कंपनियों द्वारा भी सस्ती और महंगी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की संभावना है।

Read Also: ये है देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 50 रुपए में चलती है 100 KM, लुक्स के मामले में TATA Nano भी फेल

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular