Homeटेक & ऑटोतस्वीरें लीक! भारत में जल्द आ रहा है Samsung Galaxy F15 5G,...

तस्वीरें लीक! भारत में जल्द आ रहा है Samsung Galaxy F15 5G, जानें खासियतें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Samsung का धमाकेदार स्मार्टफोन Galaxy F15 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। कुछ दिनों पहले ही फोन का सपोर्ट पेज कंपनी की वेबसाइट पर लाइव हुआ था, जिससे लॉन्च की पुष्टि हो गई थी। अब डिवाइस का रेंडर भी लीक हो गया है, जिससे हमें इसके डिजाइन की पहली झलक मिली है।

ट्रिपल कैमरा, तीन रंगों का धमाल

लीक हुए रेंडर से पता चलता है कि Galaxy F15 5G में वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सिस्टम होगा। फोन को तीन रंगों – काला, पर्पल और मिंट में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल, डिजाइन के बारे में यही जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि Samsung कंपनी वाटरड्रॉप नॉच के साथ जा सकती है, जैसा कि उन्होंने Galaxy A15 में दिया था।

6000mAh की दमदार बैटरी

खबरों के मुताबिक, Galaxy F15 5G अपने सेगमेंट में पहली बार कुछ खास फीचर्स के साथ आएगा। इनमें से एक है 6,000mAh की दमदार बैटरी। इसके अलावा फोन में बेहतर डिस्प्ले भी दी जाएगी, लेकिन फिलहाल इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है।

Samsung Galaxy F15 5G लॉन्च कब

कुछ दिनों पहले ही डिवाइस का सपोर्ट पेज Samsung की वेबसाइट पर देखा गया था। हालांकि, लॉन्च की तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

Read Also: सस्ता हुआ OnePlus 11R! 16GB रैम, 5000mAh की दमदार बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग से लैस

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular