HomeIndiaDelhi flood News : दिल्ली की बाढ़ ने तोड़ा 45 साल पुराना...

Delhi flood News : दिल्ली की बाढ़ ने तोड़ा 45 साल पुराना रिकॉर्ड; सीएम आवास तक पहुंचा पानी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Delhi flood News : दिल्ली के यमुना नदी में बढ़ते पानी ने पिछला 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जलस्तर 208 मीटर के पार पहुँच गया है। राजधानी में हर तरफ़ रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, निचले इलाकों में तो अफरा तफरी का माहौल है। अब यमुना नदी निचले इलाकों (Delhi Yamuna flood) से होते हुए शहर में दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास के करीब तक पहुँच चुकी है।

बाढ़ से बदहाल हुई दिल्ली

दिल्ली की इस समय बाढ़ की जो तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, वह डर और चिंता पैदा करने वाली हैं। दिल्ली का कश्मीरी गेट, मोनेस्ट्री, यमुना बाजार, यमुना खादर, मजनूं का टीला और यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन सब बाढ़ के पानी में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है। लालकिला के बाहर घुटनों से ऊपर तक पानी का स्तर आ गया है। सिविल लाइंस इलाके में अधिकारियों के आवास में पानी घुस गया है।

Read Also: Tomato Price : 14 जुलाई से कम कीमत पर बिकेंगे टमाटर, केंद्र सरकार के इस फैसले से आम आदमी को राहत

सीएम आवास तक पहुँचा पानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक बाढ़ का पानी अब सिविल लाइंस इलाक़े में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास से मात्र 250 मीटर दूर है। अगर यमुना के जलस्तर में ऐसे ही वृद्धि होती रही तो अगले कुछ घंटों में बाढ़ का पानी सीएम आवास में भी घुस सकता है।

रविवार तक स्कूल, कॉलेज, ऑफिस सब बंद

इन परिस्थिति को देखते हुए, उपराष्ट्रपति ने आज गुरुवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग की आपात बैठक बुलाई जिसमें दिल्ली के सभी स्कूलों और कॉलेजों को रविवार तक बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा गैर जरूरी ऑफिसों में भी रविवार तक छुट्टी कर दी गई है। सभी प्राइवेट कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की परमिट जारी करने को कहा गया है।

Read Also: Varanasi: टमाटर की देख-रेख के लिए तैनात किये थे बाउंसर, UP पुलिस ने लिया हिरासत में

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular