Homeज्ञानWorld Population Day 2023: विश्व जनसंख्या दिवस दुनिया भर में हर साल...

World Population Day 2023: विश्व जनसंख्या दिवस दुनिया भर में हर साल 11 जुलाई को क्यों मनाया जाता है, जाने इसका इतिहास

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

World Population Day 2023 : विश्व जनसंख्या दिवस दुनिया भर में हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिवस जनसंख्या के महत्त्व और उसके प्रभावों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मनाया जाता है। एक डॉक्टर के सुझाव पर वर्ल्ड पॉपुलेशन डे की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United Nations Development Programme) द्वारा 11 जुलाई 1989 में की गई थी।

विश्व जनसंख्या दिवस के अंतर्गत, लोग जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्तनपान जैसे महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिए साझा करते हैं। साथ ही, यह महिलाओं के सशक्तिकरण तक पहुँच की आवश्यकता पर भी जोर देता है।

विश्व जनसंख्या दिवस थीम

इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day 2023 Theme) की थीम ‘ऐसी दुनिया की कल्पना करें जहाँ सभी 80 अरब लोगों का भविष्य आशाओं और संभावनाओं से भरपूर हो’ (Imagine a world where everyone all 8 billion of us has a future bursting with promise and potential.) तय किया गया है।

वर्ल्ड पॉपुलेशन डे मनाने का उद्देश्य

विश्व जनसंख्या दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या और जनसंख्या के विकास के मुद्दों पर जागरूकता फैलाना है। वर्तमान में विश्व की आबादी 8 अरब से अधिक हो गई है, जिसका नकारात्मक प्रभाव पृथ्वी और पर्यावरण पर तेजी से पड़ रहा है। इसलिए, इन परिवर्तनों को रोकने के लिए आवश्यक है कि दुनिया को एक दिन ऐसी स्थायी जनसंख्या तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करना चाहिए, जो हमारी पृथ्वी और पर्यावरण को किसी भी नुकसान से बचाएगी।

सन् 1000 ईस्वी में पूरे विश्व की जनसंख्या 40 करोड़ थी जो 1804 यानी मात्र 800 साल में बढ़कर 1 अरब तक पहुँच गई। इसके बाद, 1960 में 3 अरब और 1987 में 5 अरब तक जनसंख्या बढ़ गई थी। वर्तमान में विश्व की जनसंख्या 8 अरब से अधिक है।

वर्तमान में भारत की जनसंख्या 1, 42.86 करोड़ (1.428 अरब) तक पहुँच गई है। 2023 के यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड की द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट के अनुसार भारत 29 लाख की आबादी के अंतर से चीन को पछाड़ कर दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश बन चुका है।

Read Also: अब वैष्णो देवी की यात्रा में ये सब सामन को ले जाने पर लगा रोक , लागू हुआ नया नियम, जानिये

जियो के ग्राहकों के लिए गुड न्यूज, कंपनी ने जारी किया 19 और 29 रुपए वाला शानदार डेटा प्लान

पानी-पानी हुई राजधानी दिल्ली, भारी बारिश के बाद सड़कों पर तैरती नजर आई महंगी गाड़ियां, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular