HomeIndiaWhite Crow: क्या आपने कभी देखा है सफेद रंग का कौआ, भारत...

White Crow: क्या आपने कभी देखा है सफेद रंग का कौआ, भारत में पहली बार दिखाई दिया दुर्लभ पक्षी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

White Crow: कौआ काला होता है, आपने अपने बचपन में बड़े बुजुर्गों से यह लाइन जरूर सुनी होगी, जबकि बढ़े होने तक कई बार कौए को अपनी आंखों से देख भी लिया होगा। भारत के लगभग सभी राज्यों में काले रंग का कौआ ही देखने को मिलता है, फिर चाहे वह किसी भी प्रजाति से ताल्लुक क्यों न रखता हो।

लेकिन अगर हम आपसे कहें कि अब इस प्रजाति में सफेद रंग के कौए विकसित होने लगे हैं, तो क्या आप हमारी बात पर यकीन करेंगे। इस सफेद रंग के अनोखे कौए को हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में देखा गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

क्या आपने कभी देखा है सफेद रंग का कौआ? White Crow

पुणे के लुल्ला नगर इलाके में आम लोगों को सड़क पर दो काले कौओं के साथ एक सफेद रंग का कौआ बैठा हुआ दिखाई दिया था, जो आकार में काले कौए के मुकाबले छोटा था लेकिन उनसे ज्यादा खूबसूरत लग रहा था। इस सफेद रंग के कौए का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें लेकर यूजर्स अलग-अलग राय दे रहे हैं।

Read Also: साइकिल के पुर्जों से किया अनोखा जुगाड़, हैंडपंप को बिना हाथ लगाए ऑटोमेटिक निकलता है पानी

किसी का कहना है कि वह सफेद कौआ नहीं है, तो कह रहा है कि धरती पर सफेद रंग का कौआ भी रहता है लेकिन यह बहुत ही दुर्लभ प्रजाति है और आमतौर पर सफेद कौए इंसानों की नजरों से दूर रहते हैं। वहीं पक्षी विशेषज्ञों की मानें तो सफेद रंग का कौआ दुर्लभ होता है, जिसे कभी कभार ही देखा जा सकता है।

इस तरह के कौए का शारीरिक रंग जेनेटिक डिसऑर्डर की वजह से सफेद होता है, जिसकी वजह से सफेद कौआ अन्य कौओं से अलग लगने लगता है। धरती पर सफेद कौओं की कोई अलग से प्रजाति नहीं खोजी गई है, बल्कि 10 हजार कौओं में से किसी एक कौए के शरीर और पंखों का रंग जेनेटिक डिसऑर्डर की वजह से सफेद हो जाता है।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular