Homeलाइफ स्टाइलवास्तु टिप्स- चुम्बक की तरह खिंचा आएगा पैसा, घर में लगाए यह...

वास्तु टिप्स- चुम्बक की तरह खिंचा आएगा पैसा, घर में लगाए यह एक पौधा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जीवन की हर चीज के असर से हमारा जीवन जुड़ा रहता है। उससे निकलने वाली ऊर्जा का असर हमारे जीवन पर देखने को मिलता है। वास्तु में कई ऐसे उपाय और तरीक़ा बताया गया है जिनसे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। आर्थिक कमी नहीं रहती। कई लोग धन के लिए मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं, वही एक अन्य पौधा क्रासुला भी धन प्राप्ति के लिए उपयोग किया जाता है। ये भी पढ़ें – तुलसी के पौधें के समीप भूल कर न रखें यह पाँच चीजें, आर्थिक परेशानी से हो जायेगे बेहाल

क्रासुला ओवाटा है इसका नाम

इस पौधे को जेड ट्री, फ्रेंडशिप ट्री, लकी पौधा, और मनी प्लांट के नाम से जाना जाता है। इस पौधे का असली नाम क्रासुला ओवाटा होता है। वास्तु के मुताबिक इसे घन प्राप्ति का पौधा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसे विपरीत दिशा में लगाने से धन चला जाता है।

यह होती है पहचान इस पौधे की पहचान

Image Source- Aajtak

इस पौधे की पत्तियाँ बहुत मोटी होती है और बहुत ही मुलामय होती है। इसके फैलने की गति बहुत तेज होती है। इसकी पत्तियों का रंग हल्का हरा और पीला होता है।  

होता है बहुत आकर्षक दिखता है सुंदर

Image Source- Aajtak

क्रासुला का पौधा दिखने में बहुत आकर्षक होता है। इसकी पत्तियाँ बहुत लचीली होती है, इसलिए यह जल्दी टूटती नहीं है। यही कारण है कि इस पौधों को  अधिक देख भाल की ज़रूरत नहीं होती।

रोज नहीं देना पड़ता पानी

यह पौधा जल्दी सूखता नहीं है। इसे हफ्ते में दो बार यदि पानी दे दिया जाए तो यह एक दम ताज़ा रहता है और बढ़ता भी रहता है।

दिशा का रखें ख़ास ख्याल

इस पौधे को लगाते में दिशा का बहुत ध्यान रखना चाहिए। अपने नाम अनुरूप सही दिशा में लगे होने पर यह धन लाभ का कारण बनता है, पर यदि दिशा ग़लत हो तो यह धन में कमी भी ला सकता है। इसे हमेशा प्रवेश द्वार से दाहिने तरह ही रखना चाहिए।

सकारात्मकता का होता है संचार

Image Source- Aajtak

वास्तु के अनुसार इस पौधे से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सभी नकारात्मकता दूर होती है। धन को अपनी ओर खींचता है। यदि आपके यहाँ भी धन नहीं ठहरता तो इस पौधे को ज़रूर लगाएँ।

ये भी पढ़ें – कर्ज और आर्थिक परेशानी से मिलेगा छुटकारा, आजमा कर देखें ये हींग के टोटके

यह भी पढ़ें

Most Popular