Homeआज का राशिफल 5 सितंबर 2020 - शनिदेव आज करेंगे कर्मों का...

आज का राशिफल 5 सितंबर 2020 – शनिदेव आज करेंगे कर्मों का हिसाब, देखें यहाँ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राशियों के भविष्यफल की गढ़ना ग्रह नक्षत्रों के चाल पर आधारित होती है। हम पुनः लेकर हाज़िर हैं दैनिक राशि फल, जिसमें सभी 12 राशियों के सेहत से लेकर दिन, कार्य नौकरी पढ़ाई, विवाह, प्रेम आदि सभी से जुडे भविष्यफल होते है, आइये जानते हैं आज यानी 5 सितंबर का भविष्यफल। ये भी पढ़ें – वास्तु टिप्स- चुम्बक की तरह खिंचा आएगा पैसा, घर में लगाए यह एक पौधा।

मेष- आज आपकी सहायता के लिए कोई करीबी रिश्तेदार आगे आ सकते हैं। किसी चुनौती पूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा, जिसमें आपके अपने आपके साथ होंगे।

वृष– आज परिवार का साथ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में किसी समस्या का सामना हो सकता है। पानी के करीब न जाएँ आज ख़तरा हो सकता है।

मिथुन– किसी मुसीबत का हल निकालने में सफल रहेंगे। आदमनी में बढोत्तरी होगी, वरिष्ठ सहयोगियों के साथ सम्बंध अच्छे बनाये रखें।

कर्क– आपके मित्रो को आज आपकी ज़रूरत पड़ सकती है। किसी को सलाह देते वक़्त ख़ूब सोच विचार करें। किसी से बड़ा झगड़ा हो सकता है, विवाद से बचने की कोशिश करें। बिजली के उपकरणों से दूरी बना कर रखें, दुर्घटना घट सकती है।

सिंह– संकट में आपके करीबी मित्र आपके साथ खड़े रहेंगे। चोट लग सकती है किसी भी को करने में सावधानी रखें। यदि यात्रा पर जाना पड़े तो विशेष ध्यान रखें।

कन्या– किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के संपर्क में आएंगे, यह व्यक्ति निजी जीवन में आपकी उन्नति में सहायक होगा। किसी निवेश से जुड़े मामले में उलझ सकते हैं। सेहत के मामले में सतर्क रहें।

तुला– आज आप किसी सामाजिक समारोह में सहभागिता कर सकते हैं। परिवार के साथ दिन सुखद बीतेगा। आज आप किसी व्यक्ति से मिलेंगे जिससे कि आपके जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। तनाव महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक– जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। किसी भी प्रकार की बहस का हिस्सा न बने बाद में पछताना पड़ सकता है। आज के दिन शराब पी कर वाहन न चलाएँ, सड़क दुर्घटना हो सकती है पूरी सतर्कता बरतें।

धनु– अपने भविष्य को लेकर उलझन में रहेंगे। अपने खर्चों की भरपाई के लिए यह ज़रूरी है कि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण करें। धारदार औजार से दूरी बना कर रहें चोटिल हो सकते हैं।

मकर– लड़ाई झगड़े से दूरी बना कर रखें, क्रोध पर काबू रखें नहीं तो घर के शांति भंग हो सकती है। आपके उच्चाधिकारी आपसे थोड़ा और सहयोग चाहते हैं, करियर के लिए आपको जिम्मेदारी उठानी होगी।

कुम्भ– गुरु की सलाह से लंबे समय के दुखों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक मामले में सलाहकारों से दूर रहें। आज आपको हर काम बहुत सावधानी के साथ करना चाहिए दुर्घटना घट सकती है।

मीन– सामाजिक गतिविधियों आज बहुत सारे शुभ समाचार लेकर आएंगी। आज दिन आराम पूर्वक बीतेगा।   बहस में न पड़ें यह लड़ाई का रूप ले सकती है। तनाव से बचे नहीं तो अधिक परेशानी में पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें – मरने के बाद भी कुछ 1 घंटे तक होती है यह 7 बातें

यह भी पढ़ें

Most Popular