Homeज्ञानविदेश में नौकरी चाहते हैं तो विशलिस्ट में इन 5 देशों को...

विदेश में नौकरी चाहते हैं तो विशलिस्ट में इन 5 देशों को शामिल कर लें, लाखों में होगी सैलरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Top 5 Highest Salary Paying Country : वर्तमान समय में लगभग हर युवा एक बार विदेश यात्रा ज़रूर करना चाहता है। दूसरे देशों की बस खूबसूरती ही नहीं बल्कि नौकरी भी यहाँ के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। ज़्यादा पैसा कमाने की इच्छा रखने वाले विदेशों में भी रोजगार के मौकों की खोज करते हैं। इसलिए हम यहाँ आपको ऐसे पांच देशों के बारे में बता रहे हैं, जहाँ सबसे अधिक सैलरी मिलती है।

लक्जमबर्ग (Luxembourg)

पश्चिमी यूरोप में स्थित छोटा-सा देश, ‘लक्जमबर्ग’ जो अन्य देशों की तुलना में कमाई के मामले में कई गुना बेहतर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहाँ के कर्मचारियों को सालाना 48 लाख रूपये तक की सैलरी दी जाती है। लक्जमबर्ग विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक प्रमुख विकल्प हो सकता है। यहाँ नौकरी के अवसर के लिए आप ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं।

Read Also: हाईवे के पास घर बनवा रहे तो सही नियम जान लें अन्यथा घर भी जायेगा और मुआवजे का पैसा भी नहीं मिलेगा

स्विट्जरलैंड (Switzerland)

एक ड्रीम डेस्टिनेशन के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाला लोगों प्रिय देश ‘स्विटजरलैंड…’ इस देश में नौकरी करने पर आप औसतन 45 लाख रूपये तक की वार्षिक कमाई प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आप शिक्षण संस्थान से जुड़कर निजी स्कूल में अंग्रेज़ी पढ़ाने का भी कार्य कर सकते हैं।

डेनमार्क (Denmark)

डेनमार्क एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ के लोगों का जीवन स्तर बहुत ऊंचा है। यहाँ रहने वाले लोगों के पास काफ़ी धन दौलत है, जिससे उन्हें अच्छी जीवनशैली का आनंद लेने में कोई दिक्कत नहीं होती। यहाँ अमूमन 41 लाख रुपये तक की वेतन होती है। पद के आधार पर यह इससे अधिक या कम भी हो सकता है।

Read Also: कैसे चेक करें आपका फोन असली है या नकली, जानने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

नीदरलैंड (Netherland)

नीदरलैंड एक समृद्ध देश है। इसकी राजधानी एम्सटर्डम विश्वव्यापी शहर के रूप में पहचानी जाती है और यहाँ के लेबर लॉज भी प्रशंसित हैं। नीदरलैंड में काम करने वाले कर्मचारियों की औसत सैलरी लगभग 40 लाख रुपए है।

बेल्जियम (Belgium)

बेल्जियम भी कमाई के मामले में एक उत्कृष्ट देश है। यहाँ अंग्रेजी बोलने वालों की संख्या भी काफी अधिक है, जिसके कारण भारतीयों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहाँ अधिकांश आधिकारिक काम अंग्रेजी में ही होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ आप मात्र दो हफ्ते काम करके स्थायी निवास परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं। कर्मचारियों को औसतन 38 लाख रुपये तक की सैलरी दी जाती है।

विदेशों में नौकरी ढूँढने के लिए आप भर्ती एजेंसियों की तलाश कर सकते हैं। या उस देश के फेसबुक ग्रुप्स पर नौकरियों की तलाश कर सकते हैं।

Read Also: क्या आप जानते हैं ट्रेन टिकट पर लिखे इन 5 कोड्स ‘WL’ ‘RAC’ ‘GNWL’ RSWL और ‘RQWL’ का मतलब? चलिए जानते हैं…

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular