Homeटेक & ऑटोTata Punch EV की कीमत लीक, 4 वेरिएंट में होगी उपलब्ध, कीमत...

Tata Punch EV की कीमत लीक, 4 वेरिएंट में होगी उपलब्ध, कीमत 12 लाख से शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tata Punch EV variant wise prices: टाटा की गाड़ियों का लोगों में अलग ही क्रेज देखा जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी जल्द ही अपनी नई टाटा पंच ईवी एसयूवी (Tata Punch EV SUV) को लॉन्च करेगी। उम्मीद की जा रही है अक्टूबर के अंत तक यह लॉन्च हो जायेगी। इसके फीचर्स और लुक पहले ही सबके सामने आ गए हैं, अब इसकी कीमत का खुलासा भी ऑफिशियल लॉन्च के पहले हो गया है।

v3cars की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसे 4 वेरिएंट (एडवेंचर, Accomplished, क्रिएटिव और क्रिएटिव फ्लैगशियो) में लॉन्च करने वाली है। ये सभी अपने पेट्रोल वेरिएंट से ज़्यादा महंगी होने वाली है। इनकी एक्स शोरुम कीमत 12 लाख रुपए से 14 लाख 60 हज़ार रुपए के आस पास हो सकती है।

Read Also: महिंद्रा XUV300 की कीमत में 1 अक्टूबर से 68,501 रुपए तक की बढ़ोतरी, जानिए नई कीमतें

Tata Punch EV चारों वेरिएंट की संभावित एक्स शोरुम कीमत

  • एडवेंचर-12,00,000 रुपए
  • Accomplished-12,85,000 रुपए
  • क्रिएटिव-13,85,000 रुपए
  • क्रिएटिव फ्लैगशिप-14,60,000 रुपए

Tata Punch EV के फीचर्स

कंपनी अपनी नई गाड़ी पंच ईवी में जिप्ट्रॉन पावरट्रेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। इसमें एक लिक्विड-कूल्ड बैटरी और एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर हो सकता और इसके लिए विभिन्न चार्जिंग विकल्प दिए जा सकते हैं। इसके बाहर, इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, फोर व्हील डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रिक सनरूफ, कर्व से प्रेरित टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक बड़ा 10.25 या 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल होने की संभावना हैं। टेस्टिंग के दौरान लीक्ड फोटोज से अंदाजा लगाया जा रहा कि 360 डिग्री कैमरा भी मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार Tata Punch EV में टियागो EV वाला पावरट्रेन मिलने का चांस है। जिसमें 74bhp का इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 19.2kWh और 61bhp इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 24kWh बैटरी पैक मिल सकता है। सिंगल चार्ज पर Tata Punch EV 300KM रेंज ऑफर करता है।

Read Also: स्कोडा जल्द लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक SUV, 13 लाख रुपए से कम कीमत में टाटा-महिंद्रा को देगी टक्कर

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular