Homeज्ञानखूबसूरत दिखने के लिए 700 गधी के दूध से नहाती थी क्लियोपेट्रा,...

खूबसूरत दिखने के लिए 700 गधी के दूध से नहाती थी क्लियोपेट्रा, इतिहास की सबसे चतुर महारानी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

History of Queen Cleopatra : दुनिया में एक दौर ऐसा भी था, जब विभिन्न देशों की सत्ता राजा महाराजाओं के हाथ में हुआ करती थी। ऐसे में शाही परिवार में राजा की गद्दी की संभालने का अवसर बड़े बेटे या बेटी को मिलता था, जबकि कुछ राजाओं की अकास्मिक मृत्यु के बाद उनकी पत्नी महारानी के रूप में राज गद्दी संभालती थी।

लेकिन आज हम आपको इतिहास की एक ऐसी रानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपने राज्य और प्रजा से ज्यादा खुद की चिंता थी। वह महारानी खुद को खूबसूरत और जवान बनाए रखने के लिए गधी के दूध से स्नान करती थी, जबकि अपने शातिर दिमाग से हुकुमत चलाती थी।

700 गधी के दूध से रोजाना स्नान

हम जिस महारानी की बात कर रहे हैं, उसे क्लियोपेट्रा (Queen Cleopatra) के नाम से जाना जाता है। क्लियोपेट्रा इतिहास की सबसे चालाक, बुद्धिमान और खूबसूरत रानी हुआ करती थी, जिसने 51 ईसा पूर्व से लेकर 30 ईसा पूर्व तक मिस्र में शासन किया था। क्लियोपेट्रा अपनी बुद्धिमानी से मिस्र को नई ऊंचाईयों पर ले गई थी, जिसकी वजह से देश विदेश में उनकी राजनीति के चर्चे होते थे।

Read Also: मंसा मूसाः कहानी दुनिया के सबसे अमीर राजा की, जिसकी संपत्ति का अंदाजा आज तक कोई नहीं लगा पाया

क्लियोपेट्रा जितनी बेहतरीन शासक थी, उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक महिला भी थी। ऐसे में अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए रानी क्लियोपेट्रा रोजाना 700 गधी के दूध से स्नान किया करती थी, जिसे त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं रानी क्लियोपेट्रा चेहरे पर अलग-अलग जड़ी बूटियों का लेप भी लगाती थी, जिससे उनकी त्वचा की चमक बढ़ जाती थी।

8 भाषाओं का जानकार थी क्लियोपेट्रा

महारानी क्लियोपेट्रा (Queen Cleopatra) खूबसूरत होने के साथ-साथ बुद्धिमान भी थी, जिन्हें ग्रीक के अलावा 8 अन्य भाषाओं का ज्ञान था। रानी क्लियोपेट्रा इथियोपियाई, हिब्रू, अरामी, अरबी, सिरिएक, मेडियन, पार्थियन और लैटिन भाषा जानती थी, जिसके दम पर उन्होंने विभिन्ने देशों से अच्छे सम्बंध स्थापित किए थे।

रानी क्लियोपेट्रा जब 18 साल की थी, तो उनके पिता राजा टॉलेमी XII का निधन हो गया था। ऐसे में पिता की मृत्यु के बाद क्लियोपेट्रा ने मिस्र का सिंहासन संभाला और कला व व्यापार के सम्बंध में देश को आगे लेकर गई, जिसकी वजह से उन्हें प्राचीन विश्व की इकलौती ताकतवर महिला शासक के रूप में जाना जाता है।

राज जानने के लिए मर्दों से बनाती थी सम्बंध

रानी क्लियोपेट्रा (Queen Cleopatra) इतनी तेज थी कि वह दूसरे देशों के रहस्य जानने और अपनी सेना में गद्दार लोगों का पता लगाने के लिए अक्सर पुरुषों के साथ सम्बंध बनाती थी, जिससे उन्हें अहम जानकारी प्राप्त हो जाती थी। महारानी क्लियोपेट्रा की जिंदगी खुद एक रहस्य थी, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जाते हैं जबकि 39 साल की उम्र में क्लियोपेट्रा का निधन भी रहस्यमयी ढंग से हुआ था।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular