Homeज्ञानमंसा मूसाः कहानी दुनिया के सबसे अमीर राजा की, जिसकी संपत्ति का...

मंसा मूसाः कहानी दुनिया के सबसे अमीर राजा की, जिसकी संपत्ति का अंदाजा आज तक कोई नहीं लगा पाया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Story of Mansa Musa – आज के दौर हर व्यक्ति आरामदायक जिंदगी और पैसों की चाह रखता है, लेकिन इस चाहत को पूरा करते हुए व्यक्ति का लालच दिन ब दिन बढ़ता चला जाता है। ऐसे में इंसान ज्यादा से ज्यादा काम करता है, ताकि उसकी संपत्ति में इजाफा हो सके।

लेकिन क्या आप दुनिया के उस व्यक्ति के बारे में जानते हैं, जिसे इतिहास का सबसे अमीर व्यक्ति माना जाता है और उसकी संपत्ति का अंदाजा आज तक कोई नहीं लगा पाया है। हम बात कर रहे हैं कि मंसा मूसा (Mansa Musa) की, जिसे इतिहास का सबसे अमीर व्यक्ति माना जाता है।

Story-of-Mansa-Musa

कौन था मंसा मूसा? (Story of Mansa Musa)

मंसा मूसा (Mansa Musa) पश्चिमी अफ्रीका का बादशाह था, जिसका जन्म 1280 में हुआ था। इस दौरान मंसा मूसा के बड़े भाई मंसा अबू बक्र ने पश्चिमी अफ्रीका में शासन किया था, जिसके बाद वह लंबी यात्रा पर निकल पड़े और अपने बड़े भाई के जाने के बाद मंसा मूसा राज गद्दी संभाल ली।

मंसा मूसा ने 14वीं शताब्दी तक पश्चिमी अफ्रीका में शासन किया था और अपने शासन काल के दौरान इस राजा ने इतनी दौलत इकट्ठा कर ली थी कि उसकी गिनती कर पाना असंभव हो चुका था।

मंसा मूसा (Mansa Musa) के अमीर बनने का सबसे बड़ा कारण था सोना, जिस समय वह राज गद्दी संभाल रहे थे उस दौरान दुनिया भर में सोने की मांग की काफी ज्यादा बढ़ गई थी। मंसा मूसा पश्चिमी अफ्रीका के बादशाह थे और उनके पास सोने के अनगिनत भंडार मौजूद थे, ऐसे में कहा जाता है कि मंसा मूसा के पास अकेले ही दुनिया का आधा सोना मौजूद था।

जैसे जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की मांग बढ़ती गई, बादशाह मंसा मूसा की संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती चली गई थी। इस तरह इतिहास में एक ऐसा वक्त भी आया कि मंसा मूसा की दौलत की गिनती करने के लिए हाथ कम पड़ गए थे, जिसके बाद लोगों ने उनकी संपत्ति का अंदाजा लगाना भी छोड़ दिया था।

Story-of-Mansa-Musa

400 बिलियन डॉलर का मालिक था मंसा मूसा

दुनिया भर में मंसा मूसा के रूप में पहचान बनाने वाले बादशाह का असली नाम मूसा कीटा प्रथम था, जिन्हें राज गद्दी संभालने के बाद मंसा मूसा के नाम से जाना जाने लगा। मंसा मूसा के शासन काल के दौरान आज के मॉरीटानिया, सेनेगल, गांबिया, गिनिया, बुर्किना फासो, माली, नाइजर, चाड और नाइजीरिया देश उनके राज्य का हिस्सा हुआ करते थे।

इतिहासकारों की मानें तो मंसा मूसा के पास 400 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति मौजूद थी, जबकि कई इतिहासकारों का मानना है कि बादशाह मंसा मूसा की दौलत का 400 बिलियन डॉलर से भी कई ज्यादा थी। जिसका अंदाजा वर्तमान में नहीं लगाया जा सकता है।

मक्का की यात्रा पर खर्च किया कई मन सोना

इतिहासकारों की मानें तो बादशाह मंसा मूसा काफी धार्मिक स्वभाव के थे, इसलिए 1324 में वह मक्का की यात्रा पर गए थे। इस यात्रा के दौरान मंसा मूसा के साथ 60 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे, जबकि बादशाह के निजी अनुचरों की संख्या 12 हजार थी।

मंसा मूसा की मक्का यात्रा पर 500 लोग घोड़े के आगे रेशमी लिबास पहनकर हाथों में सोने की छड़ी लिए हुए आगे बढ़ रहे थे, जबकि इस यात्रा में 80 ऊंट भी शामिल थे और उनकी पीठ पर 136 किलोग्राम सोना लदा हुआ था।

Story-of-Mansa-Musa

दरियादिली की वजह से बर्बाद हुई अर्थव्यवस्था

जब बादशाह मंसा मूसा पश्चिमी अफ्रीका से मक्का की यात्रा पर निकले थे, जो उनके साथ महज 12 हजार लोग को जत्था चल रहा था। लेकिन बादशाह की लोकप्रियता की वजह से यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले नगरों व शहरों से लोग उनके जत्थे में शामिल होते चले गए और यह संख्या 60 हजार के करीब पहुँच गई थी।

पश्चिमी अफ्रीका से मक्का की दूरी साढ़े छह हजार किलोमीटर थी और इस सफर को पूरा करने में लंबा वक्त भी लगा था, इस दौरान 60 हजार यात्रियों और ऊंट व घोड़ों के खाने पीने व ठहरने का सारा खर्च मंसा मूसा ने ही उठाया था।

बादशाह मंसा मूसा बहुत ही नेक दिल थे, इसलिए वह किसी भी गरीब का दुख नहीं देख पाते थे। अपनी मक्का यात्रा के दौरान जब वह मिस्र की राजधानी काहिरा से गुजर रहे थे, तो उन्होंने वहाँ गरीबों नागरिकों को ढेर सारा सोना दान कर दिया था।

मिस्र को इतनी ज्यादा मात्रा में सोना दान करने की वजह से पश्चिमी अफ्रीका के पास सोने के भंडर में कमी आई थी, जिसकी वजह से पूरे देश में सोने के दाम तेजी से नीचे गिरने लगे।

पश्चिमी अफ्रीका की अर्थव्यवस्था सोने के व्यापार पर ही टिकी हुई थी, ऐसे में गोल्ड के दामों में कमी आने की वजह से इस देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई। इसके परिणामस्वरूप राज्य में महंगाई बढ़ने लगी और प्रजा को भुखमरी व गरीबी का सामना करना-करना पड़ा।

Story-of-Mansa-Musa

कई टुकड़ों में बंट गई थी मूसा सल्तनत

इन सभी चुनौतियों के बीच मंसा मूसा का 57 साल की उम्र में निधन हो गया, जिसके बाद उनके बेटे ने राजगद्दी संभाली। लेकिन तब तक पूरे देश की हालात इतनी बिगड़ चुकी थी कि मंसा साम्राज्य को दोबारा से खड़ा कर पाना बहुत ही मुश्किल हो चुका था।

ऐसे में बढ़ती महंगाई और चरमराती अर्थव्यवस्था के परिणामस्वरूप मूसा सल्तनत कई छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट गई, जिन्हें विभिन्न राजाओं द्वारा संभाला गया था। अगर मंसा मूसा इतने दरियादिल नहीं होते, तो उनके साम्राज्य का कभी अंत नहीं होता और वह इतिहास के सबसे अमीर राजा बने रहते।

मंसा मूसा (Mansa Musa) के बाद इतिहास में ऐसा कोई राजा अस्तित्व में नहीं आया, जिसकी संपत्ति की दुनिया भर में इतनी चर्चा हुई हो। वर्तमान में भी अनेक अरबपति लोग दुनिया में मौजूद हैं, लेकिन उनकी संपत्ति का लेखा-जोखा सबके सामने है। जबकि बादशाह मंसा मूसा की संपत्ति का अंदाजा लगा पाना, आज भी संभव नहीं है। Story of Mansa Musa

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular