HomeTravelदेश में बहुत जल्द दौड़ेगी Sleeper Vande Bharat Train, राजधानी को दे...

देश में बहुत जल्द दौड़ेगी Sleeper Vande Bharat Train, राजधानी को दे सकती है कड़ी टक्कर, जाने खासियत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sleeper Vande Bharat Train: इस बात में कोई शक नहीं है कि जब से देश में मोदी सरकार बनी है, तब से परिवहन और यातायात के क्षेत्र में काफी तेजी से विकास हो रहा है। एक तरफ सरकार बुलेट ट्रेन परियोजना को बढ़ावा दे रही है, तो वहीं वंदे भारत (Vande Bharat Train) जैसी एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा करने का मौका मिल रहा है।

वर्तमान समय में देश के विभिन्न रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train) का संचालन किया जाता है, जो कम समय में लंबी दूरी तय करने के लिए जानी जाती है। फिलहाल इस ट्रेन में सिर्फ बैठने वाली सीट्स की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन सरकार जल्द ही स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को लॉन्च कर सकती है।

देश में दौड़ेगी Sleeper Vande Bharat एक्सप्रेस

खबरों की मानें तो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Sleeper Vande Bharat Train) का संचालन साल 2024 में शुरू होगा, जिसके लिए चेन्नई में द इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में जोरों शोरों से काम चल रहा है। यह स्लीपर कोच मार्च 2024 तक बनकर तैयार हो जाएंगे, जिन्हें अप्रैल से मई महीने के बीच यात्रियों की सेवा के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस को तीन फॉर्मेंट्स में तैयार किया गया है, जिसमें 100 किलोमीटर से कम के लिए ट्रेन को वंदे मेट्रो कहा जाता है। वहीं 100 से 550 किलोमीटर के लिए ट्रेन को वंदे चेयर कार और 550 किलोमीटर से आगे के सफर के लिए ट्रेन को वंदे स्लीपर कहा जाएगा, जिससे यात्रियों को लंबा सफर तय करने में आसानी होगी।

Read Also: देश के इस शहर में चलने वाली है Air Pod Taxi, अब सफर करने का मजा हो जाएगा दोगुना

Sleeper Vande Bharat Train में यात्रियों को वाई फाई की सुविधा मिलेगी, जबकि इसमें पैसेंजर अपडेट के लिए एलईडी स्क्रीन भी मौजूद होगी। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए कोच में ऑटोमैटिक फायर सेंसर, जीपीएस सिस्टम और आरामदायक स्लीपर्स की सुविधा मौजूद होगी।

वंदे भारत के रूट्स में लगातार इजाफा किया जा रहा है, जिसके तहत 26 जून 2023 में पांच नए रूट्स पर ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस नए रूट में मुंबई से गोवा, बेंगलुरु से हुबली और धारवाड़, पटना से रांची, भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस को पटरी पर दौड़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular