Homeलाइफ स्टाइलSawan 2023 : सावन के महीने में इन 4 चीजों का दान...

Sawan 2023 : सावन के महीने में इन 4 चीजों का दान जरूर करें, भगवान शिव होंगे जल्दी प्रसन्न

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sawan 2023 Daan : भारत में सावन के महीने की शुरुआत से ही रौनक और भक्ति का माहौल रहता है, जिसके तहत श्रद्धालु आज यानी 10 जून 2023 को पहले सोमवार का व्रत कर रहे हैं। इस दौरान मंदिरों में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने और जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है।

इस साल सावन का महीना 58 दिनों तक रहेगा, जिसमें 8 सोमवार के व्रत पड़ेंगे। ऐसे में श्रद्धालु भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं, ताकि उनकी मनोकामनाएँ जल्दी पूरी हो जाए। लेकिन अगर सावन के महीने में कुछ विशेषों चीजों का दान (Sawan 2023 Daan) करते हैं, तो भगवान शिव भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं।

जरूर पढ़ें – Sawan 2023 : सावन के पहले सोमवार का जानें महत्त्व और पूजा की विधि

काले तिल

सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जल या दूध चढ़ाते वक्त काले तिल का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे ग्रह सम्बंधी दोष दूर हो जाते हैं। इसके अलावा सावन में सोमवार और शनिवार के दिन काले तिल का दान करना भी लाभकारी साबित होता है।

नमक

घर की नकारात्मकता दूर करने में नमक की अहम भूमिका होती है, इसलिए सावन के महीने में नमक का दान करना बहुत ही लाभदायक होता है। अगर किसी व्यक्ति का बुरा समय चल रहा है, तो उसे सावन में गरीबों को नमक दान करना चाहिए, जिससे घर में सुख समृद्धि लौट आती है।

जरूर पढ़ें – कैलाश पर्वत के बारे में जानें रहस्यमय बातें, डमरू और ॐ की आती है आवाज़, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए कारण

रुद्राक्ष

भगवान शिव की प्रिय वस्तुओं में रुद्राक्ष का नाम शामिल है, जो उनके शरीर का अहम हिस्सा माना जाता है। जब भगवान शिव के आंसू धरती पर गिरे थे, तो उससे रुद्राक्ष का पेड़ उत्पन्न हुआ था। ऐसे में सवान के महीने में रुद्राक्ष दान करना या फिर पहनना शुभ माना जाता है, जिससे अकाल मृत्यु का भय नहीं होता है।

चांदी

सावन में चांदी या फिर उससे बने बर्तन व ज्लैवरी का दान करना शुभ माना जाता है, क्योंकि चांदी में कालसर्प दोष को दूर करने की ताकत होती है। ऐसे में इस महीने में चांदी का दान भक्तों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular