Homeलाइफ स्टाइल'ब्रेस्ट मिल्क' से ज्वेलरी बनाने बनाने वाली है यह महिला, 15 करोड़...

‘ब्रेस्ट मिल्क’ से ज्वेलरी बनाने बनाने वाली है यह महिला, 15 करोड़ कमा लेने की रखती हैं उम्मीद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Breast Milk Jewellery: मां-बाप बनना किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है। हर माता पिता अपने बच्चे के साथ जुड़ी यादों को सजा कर संभाल कर हमेशा अपने पास रखना चाहते हैं। इन्हीं खूबसूरत पलों में से एक होता है एक मां का अपने बच्चे को दूध पिलाना। एक मां के जीवन में वो पल बहुत खास होता है जब उसका बच्चा उसकी छाती से लगकर उसका दूध पीता है।

पेरेंट्स की इस बेशकीमती याद को संजोकर रखने के लिए मार्केट में एक नया प्रोडक्ट आया है। जिसे ‘ब्रेस्ट मिल्क ज्वेलरी’ (Breast Milk Jewellery) के नाम से जाना जाता है। यानी की मां के दूध से बना गहना जिसे वो औरत उम्र के किसी भी पड़ाव में पहन सकती है। यह ज्वेलरी उस महिला को हमेशा उस दौर की याद दिलाएगी जब वो मां बनी थी और उसने अपने बच्चे को दूध पिलाया था।

Magenta Flowers

विश्वभर में इस ज्वेलरी (Breast Milk Jewellery) की मांग तेजी से बढ़ रही है। साफिया नामक एक महिला ने इस व्यापार को शुरू किया है, और अब उन्हें दुनियाभर से ब्रेस्ट मिल्क ज्वेलरी बनाने के लिए ऑर्डर मिल रहे हैं। साफिया और उनके पार्टनर अदाम रियाध मिलकर Magenta Flowers नाम की एक कंपनी चलाते हैं।

वैसे तो उनकी ये कंपनी लोगों द्वारा इस्तेमाल किए गए खास फूलों को प्रिजर्व करने का काम करती है। लेकिन अब यह कपल ब्रेस्ट मिल्क ज्वेलरी के बिजनेस में उतरने वाले हैं। साफिया के अनुसार उनका बिजनेस मॉडल कहता है कि इस इंडस्ट्री में वार्षिक रूप से 483 पर्सेंट की ग्रोथ है, और वो एक साल में इस बिजनेस से तकरीबन 15 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेंगी।

Magenta Flowers

तीन बच्चों की मां साफिया का कहना है कि सभी महिलाएं ब्रेस्ट फीडिंग के दौर को हमेशा याद रखती हैं। एक मां के लिए इससे अच्छा और क्या हो सकता है कि वो अपने ब्रेस्ट मिल्क से बनी ज्वेलरी (Breast Milk Jewellery) को हमेशा पहन सकें। साफिया बताती हैं कि ब्रेस्ट मिल्क को लेकर लोगों में अब भी एक तरह का संकोच है।

जैसे यह कोई छिपा हुआ खजाना हो। साफिया ब्रेस्ट मिल्क ज्वेलरी (Breast Milk Jewellery) के जरिए मां और बच्चे को ऐसी खूबसूरत याद देना चाहती हैं जिसे देखकर वो हमेशा खुश हो सकें। ब्रेस्ट मिल्क ज्वेलरी बनाने की प्रक्रिया में ब्रेस्ट मिल्क को प्रिजर्व करके रखा जाता है, और फिर उसमें कुछ ऐसी चीजें मिलाई जाती है जिससे की वो ज्वेलरी की शक्ल और आकार ले पाए। ब्रेस्ट मिल्क से कई तरह की ज्वेलरी बनाई जा सकती है, जैसे की रिंग, नेकलेस आदि।

ये भी पढ़ें – इस LED LAMP को जलाने से मिनटों में खत्म हो जाएंगे मच्छर, कीमत महज 699 रुपए 

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular