Homeटेक & ऑटोनया Redmi A3 हुआ लॉन्च, कम कीमत में धांसू फीचर्स का तड़का

नया Redmi A3 हुआ लॉन्च, कम कीमत में धांसू फीचर्स का तड़का

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Redmi A3 Launched in India: क्या आप एक किफायती और दमदार स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं? तो Xiaomi का नया Redmi A3 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन 7,299 रुपये से शुरू होता है और इसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कि 90Hz डिस्प्ले और ट्रेंडी Halo डिजाइन। आइए, Redmi A3 की कीमत, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi A3 कीमत और उपलब्धता

3GB + 64GB - ₹7,299
4GB + 128GB - ₹8,299
6GB + 128GB - ₹9,299

यह स्मार्टफोन 23 फरवरी से Flipkart, Amazon, mi.com, Mi Home और अन्य रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तौर पर कंपनी ₹300 का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत प्रभावी रूप से ₹6,999 हो जाएगी। साथ ही, आप Redmi A3 के साथ Redmi Watch 2 Lite को सिर्फ ₹1,499 में भी खरीद सकते हैं (इसकी असल कीमत ₹4,999 है)।

Redmi A3 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Redmi A3 में 6.7-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और HD+ रेजोल्यूशन है। सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G36 प्रोसेसर और अधिकतम 6GB रैम (6GB तक वर्चुअल रैम के साथ) से लैस है। स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB के ऑप्शंस मिलते हैं।

कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 8MP का प्राइमरी कैमरा और एक AI लेंस दिया गया है। साथ ही, LED फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है, जो स्क्रीन फ्लैश को सपोर्ट करता है।

Redmi A3 में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-सिम, 4G, WiFi 5, ब्लूटूथ 5.3, GPS, GLONASS, गैलीलियो और BeiDou शामिल हैं। अन्य खासियतों में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक मोनो स्पीकर और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं। Redmi A3 तीन रंगों में उपलब्ध है: Olive Green, Lake Blue और Midnight Black.

Read Also: iQOO Z9 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, 6000mAh की बड़ी बैटरी और धांसू डिस्प्ले से लैस

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular