Homeलाइफ स्टाइल5 लाख का बैग, 100 करोड़ के हीरे के गहनें, करोड़ों की...

5 लाख का बैग, 100 करोड़ के हीरे के गहनें, करोड़ों की कार, कुछ ऐसी लग्‍जरी लाइफ जीती हैं नीता अंबानी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Nita Ambani Lifestyle: सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर आदमियों की सूची में शामिल मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) आज किसी के पहचान की मोहताज नहीं हैं। वहीं उनकी पत्नी नीता अंबानी अपनी लग्जरियस लाइफ और लाइफस्टाइल के कारण काफी चर्चा में रहती हैं।

नीता अंबानी के पास ऑडी A9 कमेलियन कार मौजूद है, जिसे उन्होंने 100 करोड़ रुपए में 5 साल पहले खरीदा था। यह कार इंडियन मार्केट में उपलब्ध नहीं है बल्कि इसे अमेरिका से इंपोर्ट किया गया है। Audi A9 कमेलियन दुनिया के मोस्ट लग्जरियस कारों में से एक है। चुनिंदा कस्टमर्स को ही इस कार की यूनिट्स बेची गई है। इस कार को खरीदने वाले कस्टमर्स में नीता अंबानी भी शामिल हैं।

जूतों और कपड़ों की शौकीन हैं नीता अंबानी

नीता अंबानी के पास कई ऐसे शानदार और बेस कीमती चीजें मौजूद हैं, जिनका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। नीता अंबानी के अन्य शौक की बात करें तो इनका शू कलेक्शन भी बेहद जबरदस्त है। उनके जूते Jimmy Choo, Garcia, Pedro और Marlin जैसे नामी ब्रांड के हैं। इनके जूतों की कीमत लाखों रुपए से शुरू होती है। यही नहीं इनके जूते खासतौर पर इनके लिए ही बनाए जाते हैं।

Read Also: अंबानी फैमिली के अजीबो गरीब शौक, नीता अंबानी हैं सबसे आगे

शू कलेक्शन की तो छोड़िए नीता अंबानी को ट्रेडिशनल कपड़ों में भी काफी बार देखा जाता है। अपने पारिवारिक समारोह के दौरान उन्होंने 40 लाख रुपए का विवाह पट्टू साड़ी भी पहना था। इन्हें कई बार बुलगारी, कार्टियर, राडो और फॉसिल जैसे बड़े ब्रांड्स के घड़ी पहने हुए भी देखा गया है।

40 लाख की लिपस्टिक लगाती हैं नीता अंबानी

नीता अंबानी के हैंडबैग कलेक्शन को देखकर भी आपके होश उड़ जाएंगे। इनके एक हैंडबैग की औसत कीमत लगभग 5 लाख या उससे ज्यादा ही जाती है। नीता अंबानी को डायमंड ज्वेलरी का भी काफी शौक है। उन्हें 100 करोड़ रुपये का रियल डायमंड चोकर्स पहनते हुए भी स्पोट किया गया है।

इसके अलावा उन्हें कुंदन की भारी ज्वेलरी भी काफी पसंद है। यही नहीं नीता अंबानी की लिपस्टिक की कीमत भी 40 लाख रुपए से शुरू होती है, जिसमें सोने और चांदी के परत लगे होते हैं।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular