Homeटेक & ऑटोMahindra Thar 5-door: बड़े अलॉय व्हील्स, नए लैम्प्स और XUV700 वाला स्टीयरिंग,...

Mahindra Thar 5-door: बड़े अलॉय व्हील्स, नए लैम्प्स और XUV700 वाला स्टीयरिंग, जानिए और क्या बदलाव होंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahindra Thar 5-door : महिंद्रा की लोकप्रिय ऑफ-रोड एसयूवी थार का 5-डोर वर्जन जल्द ही बाजार में धूम मचाने को तैयार है। टेस्टिंग के दौरान ली गई तस्वीरों से पता चलता है कि नई थार कुछ खास बदलावों के साथ आएगी, जो इसे 3-डोर मॉडल से अलग बनाएगी।

नए अंदाज में दिखेगी थार Thar 5-door: सबसे पहले तो नई थार में 19 इंच के बड़े और आकर्षक अलॉय व्हील्स मिलेंगे, जो मौजूदा मॉडल के 18 इंच के व्हील्स से अलग होंगे। इसके अलावा, हेडलैम्प्स अब LED होंगे और नए LED डे-टाइम रनिंग लैंप्स भी दिए जाएंगे। पीछे की तरफ भी एलईडी टेल लैंप्स नए डिजाइन के साथ आएंगी। फ्रंट ग्रिल में भी कुछ बदलाव किए गए हैं और पीछे के दरवाजों के हैंडल अब C-पिलर पर लगाए गए हैं।

अंदर भी होंगे कुछ बदलाव: इंटीरियर में मौजूदा मॉडल का लेआउट बरकरार रहने की उम्मीद है, लेकिन कुछ बदलाव जरूर होंगे। नई Thar 5-door में XUV700 वाला स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा। सबसे बड़ा बदलाव होगा अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो XUV400 से लिया जाएगा, लेकिन इसमें कुछ EV-संबंधित फीचर्स नहीं होंगे। यह नया सिस्टम पुराने से बड़ा है और इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले की सुविधा मिलेगी।

हर तरह के रास्तों के लिए तैयार: हाल ही में Thar 5-door को लैंडौर में ऊंचाई वाले इलाकों में टेस्टिंग करते हुए भी देखा गया था। कार निर्माता अक्सर अपने वाहनों को हर तरह के वातावरण में परखते हैं। उच्च ऊंचाई पर टेस्टिंग यह सुनिश्चित करने के लिए की जाती है कि गाड़ी बिना किसी परेशानी के चले और ग्राहकों को कोई दिक्कत न हो।

Read Also: खुशखबरी! Mahindra XUV700 अब और सस्ती, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा बेस वेरिएंट

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular