Homeटेक & ऑटोMahindra, MG Motor और Toyota ने अक्टूबर 2023 में रचा इतिहास, बनाए...

Mahindra, MG Motor और Toyota ने अक्टूबर 2023 में रचा इतिहास, बनाए बिक्री के नए रिकॉर्ड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

October 2023 Auto Sales : फेस्टिवल सीजन के चलते ऑटो कंपनियों ने अक्टूबर में जबरदस्त बिक्री का आंकड़ा हासिल किया है। हाल ही में मारुति, हुंडई और टाटा मोटर्स ने अक्टूबर के लिए ऑटो बिक्री के आंकड़े जारी किए थे। अब ऑटो सेक्टर की दूसरी दमदार कंपनियां Mahindra & Mahindra, MG Motor और Toyota ने भी अक्टूबर के लिए ऑटो सेल्स के आंकड़ें जारी कर दिए हैं।

Mahindra & Mahindra ने अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिक्री की

Mahindra & Mahindra ने अक्टूबर में 80,679 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि कंपनी के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है। कंपनी की कुल बिक्री में 32 फीसदी की वृद्धि हुई है। कंपनी ने बताया कि इस साल अक्टूबर में कंपनी ने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) और कमर्शियल व्हीकल की बिक्री काफी अच्छी रही। कंपनी ने अक्टूबर में 43,708 SUVs बेची, जो कि पिछले साल 32,226 यूनिट्स थी। हालांकि कंपनी के एक्सपोर्ट्स में 33 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

MG Motor ने भी 17 फीसदी की वृद्धि दर्ज की

MG Motor ने भी अक्टूबर में अपनी सेल्स में 17 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस साल अक्टूबर में 5108 यूनिट्स को बेचा। कंपनी की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री का भी 25 फीसदी हिस्सा रहा। कंपनी का कहना है कि इस महीने बिक्री में फेस्टिवल सेल का भी बड़ा योगदान रहा।

Toyota ने भी 66 फीसदी की वृद्धि दर्ज की

जापान की ऑटो मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी टोयोटा ने भी अक्टूबर में जबरदस्त बिक्री का आंकड़ा हासिल किया है। कंपनी ने अक्टूबर में 21,879 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि पिछले साल की तुलना में 66 फीसदी ज्यादा है। कंपनी ने बीते साल अक्टूबर में 13,143 यूनिट्स को बेचा था। अक्टूबर में कंपनी ने 20,542 यूनिट्स को घरेलू बाजार में बेचा और 1,337 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया।

कुल मिलाकर, अक्टूबर में ऑटो कंपनियों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। फेस्टिवल सीजन के चलते लोगों ने नए वाहन खरीदने की अधिक रुचि दिखाई है।

Read Also: मारुति, हुंडई और टाटा, जानिए अक्टूबर 2023 में किस कंपनी ने बेचीं सबसे ज्यादा कारें

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular