Homeटेक & ऑटोमारुति से लेकर टाटा तक, ये 10 सस्ती इलेक्ट्रिक कारें भारत में...

मारुति से लेकर टाटा तक, ये 10 सस्ती इलेक्ट्रिक कारें भारत में जल्द ही होंगी लॉन्च

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत में इलेक्ट्रिक कारें बहुत लोकप्रिय हो रही हैं। इसलिए, कई कंपनियां इलेक्ट्रिक कारें बनाने लगी हैं। अभी टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचती है। उसके पास नेक्सन, टियागो और टिगोार जैसे मॉडल हैं। आने वाले समय में और भी कंपनियां इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेंगी। इनमें महिंद्रा, मारुति, टोयोटा, किआ और होंडा जैसी कंपनियां शामिल हैं। हम आपको 10 ऐसी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत कम होगी।

TATA पंच EV, कर्वव EV और हैरियर EV

टाटा ने तीन नई इलेक्ट्रिक कारें बनाने की घोषणा की है: पंच EV, कर्वव EV और हैरियर EV। ये सभी कारें एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा चल सकती हैं। पंच EV सबसे पहले लॉन्च होगी, उसके बाद कर्वव EV और फिर हैरियर EV। पंच EV को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। यह नेक्सन EV से छोटी होगी।

Kia Electric RV & EV9

किआ इंडिया 2025 में एक इलेक्ट्रिक RV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक SUV, EV9, भी इस साल के अंत तक आ जाएगी। यह एक 7 सीटर कार है जो एक बार चार्ज करने पर 541 किलोमीटर तक चल सकती है। EV9 में एक अल्ट्रा-फास्ट चार्जर भी है जो बैटरी को केवल 15 मिनट में 239 किलोमीटर तक चलाने के लिए चार्ज कर सकता है।

Maruti Suzuki eVX & Toyota Derivative

मारुति ने 2023 में पहली बार एक इलेक्ट्रिक कार की कॉन्सेप्ट दिखाई थी। इस कॉन्सेप्ट को लोगों ने बहुत पसंद किया था। अब कंपनी इस कार को 2025 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये कार 5 सीटर होगी और इसमें 550 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज होगी। ये कार टोयोटा के प्लेटफॉर्म पर बनेगी और टोयोटा भी इस कार का एक मॉडल लॉन्च करेगी।

Mahindra XUV.e8 & BE.05

महिंद्रा अगले साल के अंत में एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, XUV.e8 लॉन्च करेगी। इसके बाद 2025 में एक और नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, BE.05 लॉन्च की जाएगी। XUV.e8 को पहले से ही टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। यह XUV700 के समान होगी। महिंद्रा एक पूरी नई BE रेंज भी लॉन्च करेगी।

Honda Elevate Based EV

होंडा 2030 तक भारत में 5 नए वाहन लाएगी। एलिवेट को हाइब्रिड नहीं बनाया जा रहा क्योंकि 2026 में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन आने वाला है। उम्मीद है कि इसकी रेंज 500KM से ज्यादा होगी। ये नई इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा XUV.e8, मारुति सुजुकी eVX, टाटा कर्व EV और अन्य मॉडल्स से मुकाबला करेगी।

Read Also: Mahindra, MG Motor और Toyota ने अक्टूबर 2023 में रचा इतिहास, बनाए बिक्री के नए रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular