Homeस्पोर्ट्सपढ़ाई के पिच पर अच्छे नहीं थे धोनी, जानिए कितना पढ़े-लिखे हैं...

पढ़ाई के पिच पर अच्छे नहीं थे धोनी, जानिए कितना पढ़े-लिखे हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahendra Singh Dhoni Education : भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन और सफल कप्तान के रूप में की जाती है, जिन्होंने अपने समझदारी के दम पर देश को वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीताई थी। लेकिन क्रिकेट के मैदान तक पहुँचने और एक सफल करियर बनाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने बहुत मेहनत की थी, जिसकी झलक फिल्म एमएस धोनी में देखने को मिलती है।

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची शहर में हुआ था, उनके पिता का नाम पान सिंह और माँ का नाम देवकी देवी है। वैसे तो एमएस धोनी को हमेशा से क्रिकेट में दिलचस्पी थी, लेकिन उन्होंने खेल के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखी थी।

महेंद्र सिंह धोनी एजुकेशन

महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में स्थित जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की थी, जबकि वह स्कूल के दिनों से ही फुटबॉल टीम में शामिल हो गए थे। हालांकि 10वीं कक्षा पास करने के बाद धोनी ने क्रिकेट को गंभीरता के साथ खेलना शुरू कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने 12वीं और बीकॉम की पढ़ाई करने के दौरान भी क्रिकेट खेलना जारी रखा था।

महेंद्र सिंह धोनी ने बीकॉम में डिग्री हासिल की है, जिसके बाद साल 1995 से 1998 के बीच उन्होंने कमांडो क्रिकेट क्लब में विकेटकीपिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर भी ध्यान दिया था और हेलीकॉप्टर शॉट समेत बल्लेबारी के नए-नए तरीके भी सीखे थे।

पढ़ाई में अच्छे नहीं थे एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान में जितने अच्छे प्लेयर थे, पढ़ाई के मामले में उनका हाथ उतना ही तंग था। यही वजह है कि 10वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम में एमएस धोनी ने 66 प्रतिशत और 12वीं कक्षा में सिर्फ 56 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, जबकि कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई भी इसी तरह से पूरी की थी।

हालांकि क्रिकेट के फील्ड में कदम रखने के बाद महेंद्र सिंह धोनी फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और नया इतिहास लिखते चले गए, जिसकी वजह से आज उन्हें कैप्टन कूल के नाम से जना जाता है। भारत समेत दुनिया भर में एमएस धोनी के फैंस की संख्या लाखों में है, जबकि दर्शक उनके मैच खेलने का इंतजार करते हैं।

इसे भी पढ़ें – एमएस धोनी ने खरीदी Kia की नई इलेक्ट्रिक कार, 18 मिनट में फुल चार्ज होकर 700 KM चलती है

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular