HomeIndiaनहीं रहे महाभारत के शकुनी मामा, 79 साल की उम्र में दुनिया...

नहीं रहे महाभारत के शकुनी मामा, 79 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Gufi Paintal Death: दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया है, जो लंबे समय से स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे। 79 वर्षीय गूफी पेंटल को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन आज सुबह वह दुनिया के अलविदा कहकर चले गए।

गूफी पेंटल के भतीजे हितेन पेंटल ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है, जबकि इस खबर को सुनकर टीवी जगत और फैंस काफी ज्यादा दुखी हैं। बताया जा रहा है कि गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार शाम को 4 बजे अंधेरी में किया जाएगा, फिलहाल उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों को मौत की खबर दी जा चुकी है।

आपको बता दें कि गूफी पेंटल लंबे समय से दिल और ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित थे, जबकि 8 दिन पहले हालत ज्यादा खराब होने की स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी मौत से टीवी जगत के कलाकार और फैंस काफी ज्यादा दुखी हैं और सोशल मीडिया पर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।

Read Also: दुल्हन की विदाई से पहले निकली दूल्हे की अर्थी, मांग भरने के कुछ घंटे बाद हो गई मौत

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular