Homeज्ञानFree facility at petrol pumps: देशभर के पेट्रोल पंप पर मुफ्त में...

Free facility at petrol pumps: देशभर के पेट्रोल पंप पर मुफ्त में मिलती हैं यह छह सुविधाएँ, नहीं मालूम तो जान लें इनके बारे में

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Free facility at petrol pumps: इस भागती दौड़ती दुनिया में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए इंसान ने वाहन का आविष्कार किया। अपने समय की बचत और आराम के लिए उसने साइकिल, मोटरसाइकिल, कार, बस, टेम्पो आदि कई वाहन तैयार कर लिए। लेकिन इन सारे ही वाहनों के साथ उसे खर्च करना पड़ता है इनपर जलने वाला ईंधन। इन्हें चलाने वाला तेल और उस तेल की तलाश को पूरा करती है हमारे लिए हमारे पेट्रोल पम्पस।

अब सवाल यह है कि क्या ये पेट्रोल पम्पस (Petrol Pump) सिर्फ हमारी गाड़ियों के तेल की जरूरतों को ही पूरा करते हैं? या फिर उससे अलग कुछ और सुविधाएँ भी हमें प्रदान करते हैं। तो इसका जवाब है हाँ। भारत में किसी भी पेट्रोल पंप पर आपको मिलती है छह ऐसी सुविधाएँ (Free facility at petrol pumps) जो बिल्कुल मुफ्त है। एक ग्राहक के तौर पर आप इन सुविधाओं का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं।

6 Free facility at petrol pumps across the country

वर्तमान समय में लगभग सभी व्यक्तियों के पास वाहन है। वाहनों को चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए उन्हें पेट्रोल पंप ले जाना पड़ता है। केंद्र सरकार के आदेश में पेट्रोल पंप पर जाने वाले सभी ग्राहकों को पंप संचालक द्वारा छह अलग-अलग प्रकार की सुविधाएँ देना अनिवार्य है। वहाँ जाने वाले लोगों का यह अधिकार है कि यह सुविधा उन्हें मिले। यहाँ तक की कोर्ट भी अपने आदेश में इन सुविधाओं की बात कह चुकी है। अगर किसी ग्राहक को यह सुविधा नहीं मिलती है तो वह इसकी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। उदयपुर पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के सचिव राजराजेश्वर ने उन 6 सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की है।

1- आपके सफर के दौरान अगर आपको किसी से इमरजेंसी बात करनी हो और आपके पास मोबाइल ना हो तो आप एक बार पेट्रोल पंप से निःशुल्क कॉल कर सकतें हैं। यह ग्राहक का हक है। लेकिन यह सुविधा केवल आपातकाल स्थिति में ही मान्य है न की सामान्य स्थिति में।

2- घर के बाहर सफर पर अगर आप अपने साथ किसी कारण वश पानी साथ न लेकर गए हों तो आपको पानी खरीदने की जरूरत नहीं। आप पंप पर इसे बिल्कुल मुफ्त में ले सकते हैं। पेट्रोल पंप की शर्तों में यह लिखा गया है कि यहाँ जो व्यक्ति है उन्हें पानी मिलना चाहिए।

3- अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं और रास्ते में गाड़ी के पहिए में हवा की कमी हुई तो इसके लिए आपको बाहर चेक करवा कर भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। आप किसी भी पेट्रोल पंप पर जाकर निःशुल्क हवा भरवा सकते हैं। यह हमारा अधिकार है। लेकिन कोर्ट के आदेश अनुसार जरूरी नहीं कि हवा वहाँ का कर्मचारी भरे।

6 Free facility at petrol pumps across the country

4- अगर आपको सफर के दौरान शौचालय उपयोग करना हो तो इसके लिए आप पेट्रोल पंप पर जाकर शौचालय की सेवा का लाभ ले सकते हैं। लेकिन आदेशानुसार यह ग्राहकों के लिए ही होता है या आपातकाल स्थिति में इसका उपयोग होता है। सामान्य कोई भी व्यक्ति इसका उपयोग नहीं कर सकता। साथ ही यहाँ आप धूम्रपान नहीं कर सकते हैं।

5- पेट्रोल पंप या उसके आस पास के स्थान पर अगर कोई आग जैसी समस्या सामने आए तो इस पर नियंत्रण पाने के लिए उपकरण और रेत की बाल्टी होती है। जिससे आग पर काबू पाया जा सकता है। यहाँ फायर सेफ्टी डिवाइस मौजूद रहते हैं और इसका उपयोग कहीं भी निःशुल्क किया जा सकता है।

6- आपके सफर के दौरान अगर किसी भी प्रकार की दुर्घटना या कोई परेशानियाँ हुई और आपको कहीं चोट लगी तो आप पेट्रोल पंप पर जाकर निःशुल्क मरहम पट्टी और दवाइयाँ करवा सकते हैं। यहाँ पर हमेशा फर्स्ट एड बॉक्स मौजूद रहता है। इसके लिए आपको कोई भी शुल्क नहीं लगेगा। पेट्रोल पंप पर हमेशा प्राइमरी ट्रीटमेंट मौजूद मिलेगा।

शिकायत दर्ज करने का तरीका

राजराजेश्वर ने बताया कि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर सम्बंधित कंपनी के एरिया मैनेजर के मोबाइल नम्बर लिखे रहते हैं। जिसपर कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। साथ ही पेट्रोल पंप पर एक शिकायत पुस्तिका रखना जरूरी होता है। उसमें भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – हरे रंग के कपड़े से क्यों ढकी जाती है निर्माणाधीन बिल्डिंग, जानिए इसके पीछे की वजह

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular